सहरसा जेल में विचाराधीन बंदी ने किया सुसाइड:परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच की मांग

सहरसा जेल में विचाराधीन बंदी ने किया सुसाइड:परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच की मांग

सहरसा मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन बंदी ने सुसाइड कर लिया। उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। जेल अधीक्षक ने कहा कि खाने वाले थाली से गला रेत कर खुद आत्महत्या के प्रयास मे घटना घटित हुई है। मार्च 2024 से सहरसा मंडल कारा में था बंद मृतक की पहचान सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के लालगंज बारा गांव निवासी 25 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। सुनील मार्च 2024 से सहरसा मंडल कारा में बंद था। वह अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। सहरसा मंडल कारा के जेल अधीक्षक निरंजन पंडित ने बताया कि रविवार दोपहर सुनील ने खाना खाने वाली थाली से अपना गला रेत लिया। उसे इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। दो साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में हुआ था गिरफ्तार मृतक के बड़े भाई पिंटू कुमार ने आरोप लगाया कि सुनील को साजिश के तहत फंसाया गया था। उन्होंने बताया कि सुनील को गांव में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पिंटू कुमार ने यह भी कहा कि तीन दिन पहले उनकी मां सुनील से मिलकर आई थीं और वह तब ठीक था। परिजनों ने सुनील की मौत को हत्या बताते हुए जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है और जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराया जा रहा है पोस्टमार्टम सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि जेल में बंद एक विचाराधीन बंदी की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की तहकीकात के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। सहरसा मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन बंदी ने सुसाइड कर लिया। उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। जेल अधीक्षक ने कहा कि खाने वाले थाली से गला रेत कर खुद आत्महत्या के प्रयास मे घटना घटित हुई है। मार्च 2024 से सहरसा मंडल कारा में था बंद मृतक की पहचान सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के लालगंज बारा गांव निवासी 25 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। सुनील मार्च 2024 से सहरसा मंडल कारा में बंद था। वह अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। सहरसा मंडल कारा के जेल अधीक्षक निरंजन पंडित ने बताया कि रविवार दोपहर सुनील ने खाना खाने वाली थाली से अपना गला रेत लिया। उसे इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। दो साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में हुआ था गिरफ्तार मृतक के बड़े भाई पिंटू कुमार ने आरोप लगाया कि सुनील को साजिश के तहत फंसाया गया था। उन्होंने बताया कि सुनील को गांव में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पिंटू कुमार ने यह भी कहा कि तीन दिन पहले उनकी मां सुनील से मिलकर आई थीं और वह तब ठीक था। परिजनों ने सुनील की मौत को हत्या बताते हुए जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है और जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराया जा रहा है पोस्टमार्टम सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि जेल में बंद एक विचाराधीन बंदी की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की तहकीकात के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *