जिलाधिकारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान:चौथम प्रखंड की तेलौछ पंचायत में आयोजन किया गया

जिलाधिकारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान:चौथम प्रखंड की तेलौछ पंचायत में आयोजन किया गया

खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड की तेलौछ पंचायत में एक विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, खगड़िया, श्री नवीन कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों, युवाओं, महिला समूहों और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को मतदान के महत्व और मतदाता की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ के संदेश से भी अवगत कराया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की। जागरूकता अभियान में स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी सुश्री कौशिकी कश्यप, सहायक नोडल पदाधिकारी, जिला समन्वयक श्री अंभुज कुमार और कार्यपालक सहायक श्री अजीत कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला जीविका दीदी, आंगनबाड़ी से जुड़े कर्मी और जीविका बीपीएम राजेश कुमार समेत स्थानीय कर्मी भी मौजूद रहे। सभी ने मतदाताओं को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाई। खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड की तेलौछ पंचायत में एक विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, खगड़िया, श्री नवीन कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों, युवाओं, महिला समूहों और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को मतदान के महत्व और मतदाता की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ के संदेश से भी अवगत कराया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की। जागरूकता अभियान में स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी सुश्री कौशिकी कश्यप, सहायक नोडल पदाधिकारी, जिला समन्वयक श्री अंभुज कुमार और कार्यपालक सहायक श्री अजीत कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला जीविका दीदी, आंगनबाड़ी से जुड़े कर्मी और जीविका बीपीएम राजेश कुमार समेत स्थानीय कर्मी भी मौजूद रहे। सभी ने मतदाताओं को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *