अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, लोग बाल-बाल बचे:तालबेहट में चालक को मिर्गी का दौरा पड़ने से हुआ हादसा

अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, लोग बाल-बाल बचे:तालबेहट में चालक को मिर्गी का दौरा पड़ने से हुआ हादसा

ललितपुर जिले के तालबेहट में सोमवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित एक मेडिकल स्टोर और किराने की दुकान के टीन शेड में जा घुसा। इस घटना में लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना का कारण ट्रक चालक को मिर्गी का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। यह घटना सोमवार सुबह करीब 11:15 बजे के दरम्यान हुई। तालबेहट से माताटीला की ओर जा रहा ट्रक तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के माताटीला मार्ग पर तहसील के निकट अनियंत्रित हो गया। ट्रक तहसील के सामने विधा मेडिकल कॉलेज और कमल जैन की किराने की दुकान के आगे लगे टीन शेड में घुस गया। ट्रक को अनियंत्रित होता देख वहां मौजूद लोगों ने दौड़कर अपनी जान बचाई। दुर्घटना के बाद जब चालक को ट्रक से नीचे उतारा गया, तो पता चला कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था। चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी तालबेहट अभिजीत सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *