जमुई रे झाझा–सिमुलतला मुख्य मार्ग पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए के नरगंजो के समीप शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोड्डा से धान लादकर सासाराम की ओर जा रहा 12 चक्का ट्रक (JH 02 AC 8155) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने सामुदायिक भवन में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भवन की दीवार और पिलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। चालक बोला- तकनीकी खराबी से खो बैठा नियंत्रण घटना के बाद ट्रक चालक छोटू विश्वकर्मा, निवासी औरंगाबाद, ने बताया कि वाहन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके कारण उसने स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक सीधे सामुदायिक भवन से जा टकराया। गनीमत रही कि घटना रात में हुई, जब भवन पूरी तरह खाली था। यदि दिन में यह हादसा होता, तो जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। स्थानीय लोगों ने निकाला चालक को बाहर टक्कर के बाद ट्रक का पिछला हिस्सा सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार कराया। ट्रक के सड़क पर आ जाने से NH-333A पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। रात से लेकर रविवार सुबह तक सड़क के दोनों ओर ट्रकों और बसों की लंबी कतारें लगी रहीं। आवागमन बाधित, पुलिस कर रही बहाली हादसे की सूचना मिलते ही झाझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। बड़े और भारी वाहन के कारण क्रेन बुलाकर सड़क खाली कराने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और यातायात जल्द बहाल करने की कोशिश जारी है। भवन क्षतिग्रस्त- ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग स्थानीय लोगों ने सामुदायिक भवन को हुए व्यापक नुकसान पर चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह भवन सार्वजनिक उपयोग के लिए महत्वपूर्ण है; इसलिए प्रशासन जल्द से जल्द इसकी मरम्मत कराए। लोगों ने ऐसे भारी वाहनों की लगातार बढ़ती रफ्तार और रात में लापरवाही से चलने की घटनाओं पर रोक लगाने की भी मांग की है। जमुई रे झाझा–सिमुलतला मुख्य मार्ग पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए के नरगंजो के समीप शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोड्डा से धान लादकर सासाराम की ओर जा रहा 12 चक्का ट्रक (JH 02 AC 8155) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने सामुदायिक भवन में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भवन की दीवार और पिलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। चालक बोला- तकनीकी खराबी से खो बैठा नियंत्रण घटना के बाद ट्रक चालक छोटू विश्वकर्मा, निवासी औरंगाबाद, ने बताया कि वाहन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके कारण उसने स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक सीधे सामुदायिक भवन से जा टकराया। गनीमत रही कि घटना रात में हुई, जब भवन पूरी तरह खाली था। यदि दिन में यह हादसा होता, तो जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। स्थानीय लोगों ने निकाला चालक को बाहर टक्कर के बाद ट्रक का पिछला हिस्सा सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार कराया। ट्रक के सड़क पर आ जाने से NH-333A पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। रात से लेकर रविवार सुबह तक सड़क के दोनों ओर ट्रकों और बसों की लंबी कतारें लगी रहीं। आवागमन बाधित, पुलिस कर रही बहाली हादसे की सूचना मिलते ही झाझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। बड़े और भारी वाहन के कारण क्रेन बुलाकर सड़क खाली कराने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और यातायात जल्द बहाल करने की कोशिश जारी है। भवन क्षतिग्रस्त- ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग स्थानीय लोगों ने सामुदायिक भवन को हुए व्यापक नुकसान पर चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह भवन सार्वजनिक उपयोग के लिए महत्वपूर्ण है; इसलिए प्रशासन जल्द से जल्द इसकी मरम्मत कराए। लोगों ने ऐसे भारी वाहनों की लगातार बढ़ती रफ्तार और रात में लापरवाही से चलने की घटनाओं पर रोक लगाने की भी मांग की है।


