शेखपुरा में बेकाबू ट्रक ने शिक्षक को कुचला, घायल:लखीसराय से स्कूल जाते समय हादसा, हायर सेंटर रेफर

शेखपुरा में बेकाबू ट्रक ने शिक्षक को कुचला, घायल:लखीसराय से स्कूल जाते समय हादसा, हायर सेंटर रेफर

शेखपुरा-सिकंदरा मुख्य सड़क मार्ग पर चकंद्रा मोड़ के समीप एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचल दिया। इस हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल शिक्षक की पहचान लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव निवासी 28 वर्षीय सत्यम कुमार के रूप में हुई है। वह शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के फेदालीबीघा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनके परिजनों ने बताया कि सत्यम आज सुबह अन्य दिनों की तरह अपनी बाइक से स्कूल ड्यूटी पर जा रहे थे। ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर चेवाड़ा थाना क्षेत्र के चकंद्रा मोड़ के पास सामने से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर सिकंदरा की ओर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और अचेत अवस्था में घायल शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। सत्यम कुमार की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में चेवाड़ा थाना के अपर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि घटना को लेकर लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा-सिकंदरा मुख्य सड़क मार्ग पर चकंद्रा मोड़ के समीप एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचल दिया। इस हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल शिक्षक की पहचान लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव निवासी 28 वर्षीय सत्यम कुमार के रूप में हुई है। वह शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के फेदालीबीघा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनके परिजनों ने बताया कि सत्यम आज सुबह अन्य दिनों की तरह अपनी बाइक से स्कूल ड्यूटी पर जा रहे थे। ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर चेवाड़ा थाना क्षेत्र के चकंद्रा मोड़ के पास सामने से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर सिकंदरा की ओर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और अचेत अवस्था में घायल शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। सत्यम कुमार की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में चेवाड़ा थाना के अपर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि घटना को लेकर लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *