अनियंत्रित ट्रैक्टर दुकान में घुसा, एक की मौत:दो माह पहले दिल्ली से लौटा था घर; गोड्डा-पीरपैंती रोड पर हुआ हादसा, चार लोग गंभीर घायल

अनियंत्रित ट्रैक्टर दुकान में घुसा, एक की मौत:दो माह पहले दिल्ली से लौटा था घर; गोड्डा-पीरपैंती रोड पर हुआ हादसा, चार लोग गंभीर घायल

गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर मेहरमा चौक के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर दुकान में घुस गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो डोई से मजदूरी कर घर लौट रहा था। हादसे के वक्त वह दुकान पर अपनी साइकिल ठीक करवा रहा था। घायलों में ट्रैक्टर चालक राजन कुमार राम (30), विनोद कुमार (20), सुमन कुमार (20) और कैलाश महलदार शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक राजकिशोर शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा भेजा गया। ईंट अनलोड कर ट्रैक्टर मेहरमा की तरफ आ रहा था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर सूड़नी की ओर से ईंट खाली कर तेज रफ्तार में मेहरमा की तरफ आ रहा था। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर सीधे दुकान में जा घुसा। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक कथित तौर पर शराब के नशे में था। थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि चालक राजन कुमार को सदर अस्पताल गोड्डा रेफर किया गया है, जबकि घायल कैलाश महलदार को मायागंज भेजा गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और मामले की जांच के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। सात साल पहले हुई थी शादी मृतक राकेश कुमार के दो छोटे पुत्र हैं, जिनकी उम्र छह और चार वर्ष है। उनका विवाह सात वर्ष पूर्व हुआ था। राकेश दो माह पहले दिल्ली से अपने घर लौटे थे और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *