बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक सुनील कुमार ठाकुर की मौत हो गई। वह रजौन थाना क्षेत्र के सिंहनान पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव का निवासी था। मृतक के बड़े भाई भवेश कुमार ने बताया कि सुनील घरेलू काम से अमरपुर बाजार जा रहा था। तारडीह पुल के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण ने परिजन को दी सूचना हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत परिजनों व एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस द्वारा घायल युवक को अमरपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां आयुष चिकित्सक डॉ. ज्योति भारती ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की मां संयुक्ता देवी, बड़े भाई भवेश कुमार और बड़ी संख्या में ग्रामीण अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचे। दोस्त बना रहे थे नशे का आदी मृतक के भाई ने यह भी बताया कि सुनील के कुछ दोस्त उसे नशे का आदी बना रहे थे। परिवार के सदस्य उसे रोकने का प्रयास करते थे, लेकिन उसके दोस्त अक्सर फोन करके उसे बुला लेते थे। चिकित्सक द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक सुनील कुमार ठाकुर की मौत हो गई। वह रजौन थाना क्षेत्र के सिंहनान पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव का निवासी था। मृतक के बड़े भाई भवेश कुमार ने बताया कि सुनील घरेलू काम से अमरपुर बाजार जा रहा था। तारडीह पुल के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण ने परिजन को दी सूचना हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत परिजनों व एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस द्वारा घायल युवक को अमरपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां आयुष चिकित्सक डॉ. ज्योति भारती ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की मां संयुक्ता देवी, बड़े भाई भवेश कुमार और बड़ी संख्या में ग्रामीण अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचे। दोस्त बना रहे थे नशे का आदी मृतक के भाई ने यह भी बताया कि सुनील के कुछ दोस्त उसे नशे का आदी बना रहे थे। परिवार के सदस्य उसे रोकने का प्रयास करते थे, लेकिन उसके दोस्त अक्सर फोन करके उसे बुला लेते थे। चिकित्सक द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


