गोपालगंज में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत:दूसरा गंभीर घायल; गोरखपुर रेफर, दोस्तों से मिलकर लौटने के दौरान हादसा

गोपालगंज में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत:दूसरा गंभीर घायल; गोरखपुर रेफर, दोस्तों से मिलकर लौटने के दौरान हादसा

गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव के समीप एनएच 27 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया।मृतक की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनी गांव निवासी शशि राम के बेटे बबलू राम के रूप में हुई है। दोस्तों से मिलकर लौटने के दौरान हादसा वहीं, घायल युवक इसी गांव के राज कपूर राम का बेटा अश्वनी राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार, बबलू और अश्वनी रविवार देर रात शहर के पुरानी चौक नोनिया टोली मोहल्ले में अपने दोस्तों से मिलने गए थे। वापस घर लौटते समय भोजपुरवा गांव के पास उनकी बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव के समीप एनएच 27 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया।मृतक की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनी गांव निवासी शशि राम के बेटे बबलू राम के रूप में हुई है। दोस्तों से मिलकर लौटने के दौरान हादसा वहीं, घायल युवक इसी गांव के राज कपूर राम का बेटा अश्वनी राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार, बबलू और अश्वनी रविवार देर रात शहर के पुरानी चौक नोनिया टोली मोहल्ले में अपने दोस्तों से मिलने गए थे। वापस घर लौटते समय भोजपुरवा गांव के पास उनकी बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *