शेखपुरा में मंगलवार शाम एक बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शेखपुरा-महुली मुख्य मार्ग पर गोहदा मोड़ के पास हुई। मृतक की पहचान अरियरी थाना क्षेत्र के इटहरा गांव निवासी छोटन ठाकुर का बेटा जितेंद्र कुमार (23) के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक महुली की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है। जितेंद्र कुमार अपने 3 भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपनी बाइक से गांव से महुली बाजार जा रहा था, तभी गोहदा मोड़ के समीप यह दुर्घटना हुई। मुख्य मार्ग को लगभग दो घंटे तक जाम रखा घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग को लगभग दो घंटे तक जाम रखा, जिससे यातायात बाधित हो गया। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया सूचना मिलने पर महुली थानाध्यक्ष राम प्रवेश भारती, अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, कसार थानाध्यक्ष संतोष कुमार और शेखपुरा पुलिस अंचल निरीक्षक राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया। महुली थानाध्यक्ष राम प्रवेश भारती ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा में मंगलवार शाम एक बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शेखपुरा-महुली मुख्य मार्ग पर गोहदा मोड़ के पास हुई। मृतक की पहचान अरियरी थाना क्षेत्र के इटहरा गांव निवासी छोटन ठाकुर का बेटा जितेंद्र कुमार (23) के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक महुली की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है। जितेंद्र कुमार अपने 3 भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपनी बाइक से गांव से महुली बाजार जा रहा था, तभी गोहदा मोड़ के समीप यह दुर्घटना हुई। मुख्य मार्ग को लगभग दो घंटे तक जाम रखा घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग को लगभग दो घंटे तक जाम रखा, जिससे यातायात बाधित हो गया। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया सूचना मिलने पर महुली थानाध्यक्ष राम प्रवेश भारती, अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, कसार थानाध्यक्ष संतोष कुमार और शेखपुरा पुलिस अंचल निरीक्षक राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया। महुली थानाध्यक्ष राम प्रवेश भारती ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


