शेखपुरा में बेकाबू स्कॉर्पियो ने 5 ई-रिक्शा को रौंदा:14 लोग घायल, 5 हायर सेंटर रेफर; डीएम-एसपी पहुंचे अस्पताल

शेखपुरा में बेकाबू स्कॉर्पियो ने 5 ई-रिक्शा को रौंदा:14 लोग घायल, 5 हायर सेंटर रेफर; डीएम-एसपी पहुंचे अस्पताल

शेखपुरा-चेवाड़ा मुख्य सड़क मार्ग पर गुरुवार देर शाम मनियंडा गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पांच ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 14 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायल ई-रिक्शा पर सवार होकर शेखपुरा से मनियंडा, बसंत और चेवाड़ा जैसे अपने गांवों की ओर जा रहे थे। तभी सिकंदरा की ओर से आ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर इन सभी को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए पांच लोगों को हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया गया है। घायलों के इलाज का जायजा लेने पहुंचे विधायक घटना की सूचना मिलते ही शेखपुरा के विधायक रणधीर कुमार सोनी, पूर्व विधायक विजय सम्राट, जिलाधिकारी शेखर आनंद, एसपी बलराम कुमार चौधरी और एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के इलाज का जायजा लिया। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा गया। उन्होंने बताया कि लगभग तीन महीने पहले भी इसी सड़क मार्ग पर एक भीषण दुर्घटना में कई लोगों की मौत हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर बिखरे पत्थर के छोटे-छोटे टुकड़े इस दुर्घटना का मुख्य कारण थे। ये पत्थर एक निजी कंपनी द्वारा पत्थर ढुलाई के दौरान सड़क पर गिराए गए थे। दिन में भी कई राहगीरों ने इन पत्थरों को हटाने का प्रयास किया था, लेकिन देर शाम अंधेरे में इन पर ध्यान न जाने के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा को रौंदती हुई आगे बढ़ गई। आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई इस संबंध में जिलाधिकारी शेखर आनंद और एसपी बलराम कुमार चौधरी ने बताया कि वह दोनों घायलों के समुचित इलाज के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे और इस घटना में दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई करेंगे इस घटना को लेकर किसी को भी बक्सा नहीं जाएगा घटना के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधायक रणधीर कुमार सोनी ने इसे काफी दर्दनाक घटना बताया। घायलों में मंनियंडा के रंजीत कुमार शीतल पासवान वरजित कुमार कालो लाल राजकुमार बजरंगी बीघा के केशव देवी रीता देवी जलालपुर के ज्योति कुमारी गायत्री देवी गिरिहिंडा़ के दिलकश कुमार शामिल है जबकि एक दो घायल महिलाओं की पहचान की जानी है। शेखपुरा-चेवाड़ा मुख्य सड़क मार्ग पर गुरुवार देर शाम मनियंडा गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पांच ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 14 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायल ई-रिक्शा पर सवार होकर शेखपुरा से मनियंडा, बसंत और चेवाड़ा जैसे अपने गांवों की ओर जा रहे थे। तभी सिकंदरा की ओर से आ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर इन सभी को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए पांच लोगों को हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया गया है। घायलों के इलाज का जायजा लेने पहुंचे विधायक घटना की सूचना मिलते ही शेखपुरा के विधायक रणधीर कुमार सोनी, पूर्व विधायक विजय सम्राट, जिलाधिकारी शेखर आनंद, एसपी बलराम कुमार चौधरी और एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के इलाज का जायजा लिया। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा गया। उन्होंने बताया कि लगभग तीन महीने पहले भी इसी सड़क मार्ग पर एक भीषण दुर्घटना में कई लोगों की मौत हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर बिखरे पत्थर के छोटे-छोटे टुकड़े इस दुर्घटना का मुख्य कारण थे। ये पत्थर एक निजी कंपनी द्वारा पत्थर ढुलाई के दौरान सड़क पर गिराए गए थे। दिन में भी कई राहगीरों ने इन पत्थरों को हटाने का प्रयास किया था, लेकिन देर शाम अंधेरे में इन पर ध्यान न जाने के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा को रौंदती हुई आगे बढ़ गई। आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई इस संबंध में जिलाधिकारी शेखर आनंद और एसपी बलराम कुमार चौधरी ने बताया कि वह दोनों घायलों के समुचित इलाज के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे और इस घटना में दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई करेंगे इस घटना को लेकर किसी को भी बक्सा नहीं जाएगा घटना के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधायक रणधीर कुमार सोनी ने इसे काफी दर्दनाक घटना बताया। घायलों में मंनियंडा के रंजीत कुमार शीतल पासवान वरजित कुमार कालो लाल राजकुमार बजरंगी बीघा के केशव देवी रीता देवी जलालपुर के ज्योति कुमारी गायत्री देवी गिरिहिंडा़ के दिलकश कुमार शामिल है जबकि एक दो घायल महिलाओं की पहचान की जानी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *