अफेयर के लिए टोकने पर चाचा को गोली मारी थी:सरेराह फायरिंग कर फरार हुआ था भतीजा, 5 हजार का इनामी प्रेमिका संग गिरफ्तार

अफेयर के लिए टोकने पर चाचा को गोली मारी थी:सरेराह फायरिंग कर फरार हुआ था भतीजा, 5 हजार का इनामी प्रेमिका संग गिरफ्तार

टोंक में चाचा की गोली मारकर हत्या करने वाले भतीजे और उसकी प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी शुदा होते हुए भी अन्य समाज की युवती के साथ रहना चाहता था। ऐसे में, चाचा इस बात से नाराज था। रोकटोक से नाराज आरोपी ने गेहूं पिसवा कर आ रहे चाचा को सरेबाजार गोली मार दी थी। इसके बाद फरार हो गया था, पुलिस ने आरोपी भतीजे पर 5 हजार का इनाम भी रखा था। पुलिस ने दोनों को सीकर के पाटन के जंगल से पकड़ा। मामला पचेवर थाना इलाके के आवंडा गांव का है। 27 मार्च शाम 7:30 बजे हुई घटना में पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया। मालपुरा DSP आशीष प्रजापत ने बताया- रमेश बावरी की हत्या के आरोप में उसके भतीजे सुरेश बावरी और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया गया है। सुरेश ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब समझिए क्या था मामला बंदूक से किया था फायर मालपुरा डीएसपी आशीष प्रजापत ने बताया- 27 मार्च को आवंडा निवासी ललिता बावरी ने पुलिस थाना पचेवर में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया था कि उसका पति रमेश बावरी गांव से गेहूं पिसवाकर अपनी टपरी पर लौट रहा था। जैसे ही वह अपनी टपरी के पास पहुंचा। यहां छिपकर बैठे भतीजे सुरेश बावरी और उसके साथियों ने रमेश पर गोली चला दी। मौके पर ही हो गई थी मौत रिपोर्ट में बताया था कि गोली लगने से रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। डीएसपी, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गए। सुरेश की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। चाचा के टोकने से नाराज था पूछताछ में सामने आया कि चाचा रमेश सुरेश को लव अफेयर से टोकता था। सुरेश की पहले ही शादी हो रखी है। उसके 4 बच्चे भी हैं, ऐसे में चाचा उसे इन सब चीजों से दूर रहने को कहता था। सुरेश अन्य समाज की युवती को अपने साथ रखना चाहता था। चाचा इससे नाराज था। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी होती रहती थी। इसके बाद गुस्साए सुरेश ने दुकान के पास ही अपने चाचा को गोली मार दी थी। इसके बाद फरार हो गया। टेक्निकल िनौत जुटा कर दोनों (सुरेश और प्रेमिका) को पाटन (सीकर) के जंगल से गिरफ्तार कर लाए। इनपुट: दीपांशु पाराशर, डिग्गी

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *