शेखपुरा में चाचा-भतीजा शराब के साथ अरेस्ट:बाइक और शराब जब्त, 4 माह पहले भी गया था जेल; FIR दर्ज

शेखपुरा में चाचा-भतीजा शराब के साथ अरेस्ट:बाइक और शराब जब्त, 4 माह पहले भी गया था जेल; FIR दर्ज

शेखपुरा में उत्पाद थाना पुलिस ने अरियरी थाना क्षेत्र के धनकौल-तेलडीह सड़क मार्ग पर दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों एक बाइक पर शराब की खेप लेकर जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से शराब और बाइक जब्त कर ली। कारोबारी ने भागने का किया प्रयास, पुलिस ने पकड़ा यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। छापामारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा अजय कुमार और उत्पाद थाना की पुलिस पदाधिकारी स्मृति कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। पुलिस को देखकर दोनों कारोबारी बाइक लेकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल ने खदेड़कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए कारोबारियों की पहचान तेलडीह गांव निवासी उमेश कुमार (श्रीराम यादव के पुत्र) और सन्नी कुमार (किशोरी यादव के पुत्र) के रूप में हुई है। उत्पाद निरीक्षक मो इमरान अंसारी ने बताया कि ये दोनों आपस में चाचा-भतीजा हैं। वे गांव में बेचने के लिए शराब ला रहे थे। उत्पाद निरीक्षक ने यह भी बताया कि सन्नी कुमार को चार महीने पहले भी उत्पाद विभाग की टीम ने गांव में शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया था। वह कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आया था और फिर से शराब का कारोबार शुरू कर दिया था। गिरफ्तार किए गए दोनों चाचा-भतीजा के खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसके बाद उन्हें शेखपुरा जेल भेज दिया गया। शेखपुरा में उत्पाद थाना पुलिस ने अरियरी थाना क्षेत्र के धनकौल-तेलडीह सड़क मार्ग पर दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों एक बाइक पर शराब की खेप लेकर जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से शराब और बाइक जब्त कर ली। कारोबारी ने भागने का किया प्रयास, पुलिस ने पकड़ा यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। छापामारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा अजय कुमार और उत्पाद थाना की पुलिस पदाधिकारी स्मृति कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। पुलिस को देखकर दोनों कारोबारी बाइक लेकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल ने खदेड़कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए कारोबारियों की पहचान तेलडीह गांव निवासी उमेश कुमार (श्रीराम यादव के पुत्र) और सन्नी कुमार (किशोरी यादव के पुत्र) के रूप में हुई है। उत्पाद निरीक्षक मो इमरान अंसारी ने बताया कि ये दोनों आपस में चाचा-भतीजा हैं। वे गांव में बेचने के लिए शराब ला रहे थे। उत्पाद निरीक्षक ने यह भी बताया कि सन्नी कुमार को चार महीने पहले भी उत्पाद विभाग की टीम ने गांव में शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया था। वह कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आया था और फिर से शराब का कारोबार शुरू कर दिया था। गिरफ्तार किए गए दोनों चाचा-भतीजा के खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसके बाद उन्हें शेखपुरा जेल भेज दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *