खड़े ट्रक में जा घुसी बेलगाम दौड़ती वैन, युवक की गर्दन कटने से दर्दनाक मौत, चालक फरार

खड़े ट्रक में जा घुसी बेलगाम दौड़ती वैन, युवक की गर्दन कटने से दर्दनाक मौत, चालक फरार

Tragic Accident : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अंतर्गत आने वाले पहाड़ीखेरा मार्ग पर बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बृजपुर थाना इलाके के सारंगपुर के पास तेज रफ्तार और लापरवाही का ऐसा टकराव हुआ, जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि, घटना स्थल के आसपास मौजूद लोग सहम गए। साथ ही, काफी देर सड़क यातायात भी ठप रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक CG-31 C-1793 पहाड़ीखेरा से बांस लोड कर पन्ना की ओर आ रहा था। सारंगपुर के पास ट्रक का टायर अचानक पंचर हो गया, जिसके बाद चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर पहिया बदलना शुरू कर दिया। अंधेरा और संभावित सुरक्षा संकेतों की कमी इस हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है।

भोपाल की बताई जा रही वैन

Tragic Accident
पहाड़ीखेरा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा (Photo Source- Patrika Input)

इसी दौरान पहाड़ीखेरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार मारुति ओमनी वैन क्रमांक- MP-04 CA-8208 अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, वैन का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे फंस गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए।

वैन चालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Tragic Accident
पहाड़ीखेरा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा (Photo Source- Patrika Input)

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बताया कि, वैन में सवार ड्राइवर के बगल की सीट पर बैठे युवक की जान चली गई। युवक का सिर वैन और ट्रक के बीच फंसने से गर्दन कट गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि, वैन चालक मौके से फरार है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।

इन तथ्यों को जांच रही पुलिस

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है। साथ ही, ये भी जांच की जा रही है कि, ट्रक खड़ा करते समय आवश्यक सुरक्षा मानकों- जैसे इंडिकेटर, रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत का पालन किया गया था या नहीं? साथ ही, मृतक की पहचान भी कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *