गया चैंबर चुनाव में उमेश गुप्ता की जीत:कार्यकारिणी के 18 सदस्य घोषित, कारोबारियों में खासा उत्साह दिखा

गया चैंबर चुनाव में उमेश गुप्ता की जीत:कार्यकारिणी के 18 सदस्य घोषित, कारोबारियों में खासा उत्साह दिखा

गयाजी के सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, सत्र 2026-27 के लिए आज चुनावी प्रक्रिया पूरी हो गई। चुनावी प्रक्रिया के तहत संयुक्त सचिव प्रथम और कार्यकारिणी समिति के पदों के लिए वोटिंग हुई। पूरे दिन गहमागहमी रही। कारोबारियों में खासा उत्साह दिखा। बता दें कि सन्गठन के अध्यक्ष प्रमोद भदानी (प्रमोद लड्डू) पूर्व में ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। संयुक्त सचिव प्रथम पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें उमेश कुमार गुप्ता ने बाजी मार ली। उन्हें 112 वोट मिले। वहीं राजेश झुनझुनवाला को महज 82 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। स्पष्ट अंतर से जीत ने गुप्ता की पकड़ को मजबूत दिखाया। 23 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ कार्यकारिणी समिति के 18 पदों के लिए 23 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ। वोटिंग के बाद टॉप 18 प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया। सबसे ज्यादा 150 वोट के साथ दीपक चड्ढा सबसे आगे रहे। नीरज कुमार को 142 और अभिषेक भारद्वाज को 140 वोट मिले। अशोक कुमार लोहानी, प्रमोद कुमार भदानी, राजू कुमार, विक्की वर्णवाल और विजय भदानी भी मजबूत समर्थन के साथ जीत दर्ज करने में सफल रहे। इसके अलावा किरण प्रकाश, शुभ्रा गुप्ता, प्रदीप जैन, ओम प्रकाश सेठ, अनुभव भारद्वाज, प्राण मित्तल, विनोद जसरापुरिया, विनोद कुमार मित्तल, विनोद कुमार सुल्तानिया और विनय अग्रवाल भी कार्यकारिणी में जगह बनाने में सफल रहे। चुनाव में हार-जीत के बीच कई दिग्गज चेहरे भी पीछे रह गए। बता दें कि चैंबर के कई प्रमुख पद पहले ही निर्विरोध तय हो चुके थे। अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार भदानी, उपाध्यक्ष प्रथम सुनील कुमार और उपाध्यक्ष द्वितीय प्रेम नारायण प्रसाद को निर्विरोध चुना गया। महासचिव पद पर प्रवीण मोर, संयुक्त सचिव द्वितीय पर कृष्ण मोहन प्रसाद, कोषाध्यक्ष पर बीरेंद्र कुमार और अंकेक्षक पद पर सुरेश अग्रवाल पहले ही निर्वाचित घोषित हो चुके हैं। चैंबर परिसर में समर्थकों ने खुशी जताई चुनाव परिणाम आने के बाद चैंबर परिसर में समर्थकों ने खुशी जताई। सन्गठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के सामने अब कारोबारियों की समस्याओं के समाधान व व्यापारिक माहौल को बेहतर बनाने की चुनौती होगी। चुनाव ने साफ कर दिया कि चैंबर में नई टीम के साथ नई रणनीति की उम्मीदें बढ़ गई हैं। गयाजी के सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, सत्र 2026-27 के लिए आज चुनावी प्रक्रिया पूरी हो गई। चुनावी प्रक्रिया के तहत संयुक्त सचिव प्रथम और कार्यकारिणी समिति के पदों के लिए वोटिंग हुई। पूरे दिन गहमागहमी रही। कारोबारियों में खासा उत्साह दिखा। बता दें कि सन्गठन के अध्यक्ष प्रमोद भदानी (प्रमोद लड्डू) पूर्व में ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। संयुक्त सचिव प्रथम पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें उमेश कुमार गुप्ता ने बाजी मार ली। उन्हें 112 वोट मिले। वहीं राजेश झुनझुनवाला को महज 82 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। स्पष्ट अंतर से जीत ने गुप्ता की पकड़ को मजबूत दिखाया। 23 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ कार्यकारिणी समिति के 18 पदों के लिए 23 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ। वोटिंग के बाद टॉप 18 प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया। सबसे ज्यादा 150 वोट के साथ दीपक चड्ढा सबसे आगे रहे। नीरज कुमार को 142 और अभिषेक भारद्वाज को 140 वोट मिले। अशोक कुमार लोहानी, प्रमोद कुमार भदानी, राजू कुमार, विक्की वर्णवाल और विजय भदानी भी मजबूत समर्थन के साथ जीत दर्ज करने में सफल रहे। इसके अलावा किरण प्रकाश, शुभ्रा गुप्ता, प्रदीप जैन, ओम प्रकाश सेठ, अनुभव भारद्वाज, प्राण मित्तल, विनोद जसरापुरिया, विनोद कुमार मित्तल, विनोद कुमार सुल्तानिया और विनय अग्रवाल भी कार्यकारिणी में जगह बनाने में सफल रहे। चुनाव में हार-जीत के बीच कई दिग्गज चेहरे भी पीछे रह गए। बता दें कि चैंबर के कई प्रमुख पद पहले ही निर्विरोध तय हो चुके थे। अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार भदानी, उपाध्यक्ष प्रथम सुनील कुमार और उपाध्यक्ष द्वितीय प्रेम नारायण प्रसाद को निर्विरोध चुना गया। महासचिव पद पर प्रवीण मोर, संयुक्त सचिव द्वितीय पर कृष्ण मोहन प्रसाद, कोषाध्यक्ष पर बीरेंद्र कुमार और अंकेक्षक पद पर सुरेश अग्रवाल पहले ही निर्वाचित घोषित हो चुके हैं। चैंबर परिसर में समर्थकों ने खुशी जताई चुनाव परिणाम आने के बाद चैंबर परिसर में समर्थकों ने खुशी जताई। सन्गठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के सामने अब कारोबारियों की समस्याओं के समाधान व व्यापारिक माहौल को बेहतर बनाने की चुनौती होगी। चुनाव ने साफ कर दिया कि चैंबर में नई टीम के साथ नई रणनीति की उम्मीदें बढ़ गई हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *