यूडीए की अतिक्रमण पर कार्रवाई… दो व्यावसायिक भवन सीज, 3 निर्माण ढहाए

यूडीए की अतिक्रमण पर कार्रवाई… दो व्यावसायिक भवन सीज, 3 निर्माण ढहाए

उदयपुर| यूडीए ने शुक्रवार को अतिक्रमण और अवैध निर्माणों पर ताबड़-तोड़ कार्रवाई की। इसमें अलग-अलग इलाकों में दो व्यावसायिक भवनों को सीज किया गया और 3 निर्माणों को हटाया गया। तीतरड़ी के आराजी नंबर 276 पर विनोद जैन द्वारा बिना स्वीकृति एवं भू-उपयोग परिवर्तन के किए गए व्यावसायिक निर्माण पर यूडीए ने नोटिस जारी किया था। लेकिन, जवाब में स्वीकृति से जुड़े कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। इस पर निर्माण को सीज कर दिया गया। मनवाखेड़ा में आराजी नंबर 2192, 2193, 2202 पर अशोक सुहालका द्वारा बिना अनुमोदन द परपल बार नाम से बार-रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहा था। दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर प्राधिकरण ने निर्माण को सीज कर दिया। इसी तरह सवीना खेड़ा में एम ब्लॉक के प्लॉटों के बीच 10 फीट सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अवैध पार्किंग व कंटेनर अतिक्रमण को हटाया गया। न्यायालय में स्थगन हटाने के लिए आगे पैरवी की जाएगी। गुखर मगरी (आराजी 987) और सवीना खेड़ा (आराजी 1827) में प्राधिकरण स्वामित्व भूमि पर किए गए दो अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण ने जनता से बिना स्वीकृति निर्माण न करने तथा भू-खरीद से पहले दस्तावेजों की वैधता जांचने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *