लातेहार में डैम में नहाने गए दो युवक डूबे:नहाने के दौरान गहरे पानी में गए समा गए, सरहुल पर्व की खुशियां मातम में तब्दील

लातेहार में डैम में नहाने गए दो युवक डूबे:नहाने के दौरान गहरे पानी में गए समा गए, सरहुल पर्व की खुशियां मातम में तब्दील

लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया गांव में शनिवार शाम डैम में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान छिपादोहर निवासी 18 वर्षीय विशाल परहिया, पिता उपेंद्र परहिया और बरवाडीह नटवाबर निवासी 32 वर्षीय मनोज परहिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनोज परहिया इन दिनों अपने ससुराल में रह रहा था। पास के कुचला गांव में सरहुल पर्व का आयोजन किया गया था, जहां दोनों युवक भी शामिल हुए थे। इसी दौरान शाम के समय दोनों युवक पास के डैम में नहाने के लिए चले गए। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। एक का देर शाम दूसरे का आज मिला शव जब काफी देर तक दोनों युवक डैम से बाहर नहीं निकले तो वहां मौजूद लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद देर शाम विशाल परहिया का शव डैम से बरामद कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना प्रभारी यकीन अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दूसरे युवक मनोज परहिया की तलाश शुरू की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान में काफी दिक्कतें आईं। देर रात तक प्रयास के बावजूद मनोज का कोई सुराग नहीं मिल पाया। रविवार सुबह मिला दूसरा शव, पसरा मातम रविवार सुबह एक बार फिर ग्रामीणों और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। कई घंटों की मशक्कत के बाद मनोज परहिया का शव भी डैम से बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया गयाकि मनोज परहिया विवाहित थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें करीब दो साल का बेटा और पांच साल की बेटी शामिल हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है। सरहुल जैसे खुशियों के पर्व के बीच हुए इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया गांव में शनिवार शाम डैम में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान छिपादोहर निवासी 18 वर्षीय विशाल परहिया, पिता उपेंद्र परहिया और बरवाडीह नटवाबर निवासी 32 वर्षीय मनोज परहिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनोज परहिया इन दिनों अपने ससुराल में रह रहा था। पास के कुचला गांव में सरहुल पर्व का आयोजन किया गया था, जहां दोनों युवक भी शामिल हुए थे। इसी दौरान शाम के समय दोनों युवक पास के डैम में नहाने के लिए चले गए। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। एक का देर शाम दूसरे का आज मिला शव जब काफी देर तक दोनों युवक डैम से बाहर नहीं निकले तो वहां मौजूद लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद देर शाम विशाल परहिया का शव डैम से बरामद कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना प्रभारी यकीन अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दूसरे युवक मनोज परहिया की तलाश शुरू की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान में काफी दिक्कतें आईं। देर रात तक प्रयास के बावजूद मनोज का कोई सुराग नहीं मिल पाया। रविवार सुबह मिला दूसरा शव, पसरा मातम रविवार सुबह एक बार फिर ग्रामीणों और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। कई घंटों की मशक्कत के बाद मनोज परहिया का शव भी डैम से बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया गयाकि मनोज परहिया विवाहित थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें करीब दो साल का बेटा और पांच साल की बेटी शामिल हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है। सरहुल जैसे खुशियों के पर्व के बीच हुए इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *