गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगूरहा गांव में दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है। जख्मी युवकों में नगर थाना क्षेत्र के पार नवादा गांव राजू सहनी और विनोद कुमार शामिल हैं। खेत से लौटते समय हादसा दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि घायल विनोद और राजू एक ही बाइक पर सवार होकर दियारा स्थित खेत को देखने के लिए गए थे। वापस लौटने के दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य तेज रफ्तार बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया और सीधे सामने से आ रहे बाइक को जोरदार धक्का मार दिया जिससे संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक सवार सड़क किनारे पलट गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर ही गिरकर बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों के मदद से तत्काल ईलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया । जहां दोनों का ईलाज डाक्टर की देखरेख में चल रहा है। जबकि इस मामले में एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगूरहा गांव में दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है। जख्मी युवकों में नगर थाना क्षेत्र के पार नवादा गांव राजू सहनी और विनोद कुमार शामिल हैं। खेत से लौटते समय हादसा दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि घायल विनोद और राजू एक ही बाइक पर सवार होकर दियारा स्थित खेत को देखने के लिए गए थे। वापस लौटने के दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य तेज रफ्तार बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया और सीधे सामने से आ रहे बाइक को जोरदार धक्का मार दिया जिससे संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक सवार सड़क किनारे पलट गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर ही गिरकर बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों के मदद से तत्काल ईलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया । जहां दोनों का ईलाज डाक्टर की देखरेख में चल रहा है। जबकि इस मामले में एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।


