पश्चिमी सिंहभूम में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:अलग-अलग घटनाओं में दोनों युवकों की गई जान, अज्ञात वाहन चालक फरार

पश्चिमी सिंहभूम में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:अलग-अलग घटनाओं में दोनों युवकों की गई जान, अज्ञात वाहन चालक फरार

पश्चिमी सिंहभूम जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक मामले में अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पहली घटना मझगांव थाना क्षेत्र की है। यहां 21 वर्षीय सोमनाथ बालमुचू की स्कूटी दुर्घटना में मौत हो गई। सोमनाथ छोटा लुंगती गांव का निवासी था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। संतुलन बिगड़ने से स्कूटी गिरी जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9:30 बजे वह खैरपाल मेला जाने के दौरान स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उसकी स्कूटी गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे मझगांव सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन से आमने-सामने हुई टक्कर वहीं, दूसरी घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में हुई। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे बेनु गोप की मोटरसाइकिल की आमने-सामने अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने फुआ के घर से अपने गांव सोनपोस लौट रहे थे। हादसे के समय वह अकेले थे। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मुंडा के माध्यम से पुलिस और परिजनों को सूचना दी। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है और फरार वाहन की तलाश जारी है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक मामले में अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पहली घटना मझगांव थाना क्षेत्र की है। यहां 21 वर्षीय सोमनाथ बालमुचू की स्कूटी दुर्घटना में मौत हो गई। सोमनाथ छोटा लुंगती गांव का निवासी था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। संतुलन बिगड़ने से स्कूटी गिरी जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9:30 बजे वह खैरपाल मेला जाने के दौरान स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उसकी स्कूटी गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे मझगांव सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन से आमने-सामने हुई टक्कर वहीं, दूसरी घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में हुई। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे बेनु गोप की मोटरसाइकिल की आमने-सामने अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने फुआ के घर से अपने गांव सोनपोस लौट रहे थे। हादसे के समय वह अकेले थे। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मुंडा के माध्यम से पुलिस और परिजनों को सूचना दी। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है और फरार वाहन की तलाश जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *