लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को गोला सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान थाना हैदराबाद के घांव छितौनिया निवासी शिवम राठौर (24) और सौरभ उर्फ मालिक (23) के रूप में हुई है। यह घटना शनिवार शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है, जब दोनों युवक गोला से अपने गांव लौट रहे थे। नवीन बाईपास पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।


