मैहर में शराब पीकर दो युवकों ने किया हंगामा:पुलिस से भी की अभद्रता, आरोपियों का निकला जुलूस, 2 गिरफ्तार

मैहर में शराब पीकर दो युवकों ने किया हंगामा:पुलिस से भी की अभद्रता, आरोपियों का निकला जुलूस, 2 गिरफ्तार

मैहर के ताला थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करने और पुलिस से अभद्रता करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों का इलाके में पैदल जुलूस भी निकाला। थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना मुकुंदपुर स्थित ‘जंगल तिराहा’ की है। यहां एक बोलेरो में सवार पांच लोगों ने सड़क के बीच वाहन खड़ा कर शराब पीना शुरू कर दिया। नशे में धुत होकर वे राहगीरों और स्थानीय लोगों से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। पुलिसवालों से भी की अभद्रता स्थानीय लोगों की सूचना पर ताला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर शांत होने के बजाय युवकों ने टीम के साथ भी अभद्र व्यवहार किया और हुज्जत करने लगे। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। होली के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का क्षेत्र में पैदल जुलूस निकाला। दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार पुलिस ने मुन्ना यादव (30) और अंकित यादव (24) को गिरफ्तार किया है। दोनों ग्राम मझगवां, थाना रामपुर नैकिन, जिला सीधी के निवासी हैं। शराब के नशे में वाहन चलाने पर बोलेरो चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में शामिल अन्य तीन आरोपी जंगल की ओर भाग निकले, जिनकी तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *