गढ़पुरा पुलिस ने बुधवार को दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। ये युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, दो मोबाइल फोन और 9150 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के कोरई गांव में दो संदिग्ध युवक हथियार के साथ बैठे हैं और किसी घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही गढ़पुरा थाना की पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कोरई गांव निवासी मोहम्मद इशानुल (पिता: मोहम्मद मणिलाल घुनिया) और मोहम्मद मोती उर्फ नौशेद (पिता: मोहम्मद सिराज) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी कट्टा, दो मोबाइल फोन और 9150 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद सामान को विधिवत जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में गढ़पुरा थाना में कांड संख्या 20/26, दिनांक 18.02.26 के तहत धारा 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गढ़पुरा थाना के थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों युवक किस घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्ती और सतर्कता बढ़ा दी गई है। गढ़पुरा पुलिस ने बुधवार को दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। ये युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, दो मोबाइल फोन और 9150 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के कोरई गांव में दो संदिग्ध युवक हथियार के साथ बैठे हैं और किसी घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही गढ़पुरा थाना की पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कोरई गांव निवासी मोहम्मद इशानुल (पिता: मोहम्मद मणिलाल घुनिया) और मोहम्मद मोती उर्फ नौशेद (पिता: मोहम्मद सिराज) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी कट्टा, दो मोबाइल फोन और 9150 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद सामान को विधिवत जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में गढ़पुरा थाना में कांड संख्या 20/26, दिनांक 18.02.26 के तहत धारा 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गढ़पुरा थाना के थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों युवक किस घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्ती और सतर्कता बढ़ा दी गई है।


