करनाल में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार:पुलिस ने 3 देशी पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किया

करनाल में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार:पुलिस ने 3 देशी पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किया

करनाल में अवैध हथियारों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। अलग-अलग टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर दो आरोपियों को काबू किया। कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों मामलों में हथियारों की सप्लाई और इनके इस्तेमाल को लेकर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामलाल के निर्देशन में सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार की अगुवाई में गठित टीम ने सूचना के आधार पर सिविल लाइन एरिया में दबिश दी। इस दौरान गांव डबकोली निवासी सौरव पुत्र सुरेंद्र को काबू किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी पिस्तौल .315 बोर और एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस आरोपी से हथियार लाने और रखने के संबंध में पूछताछ कर रही है। एंटी नारकोटिक्स सेल ने दूसरे आरोपी को पकड़ा दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की टीम ने कार्रवाई की। सेल के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान जिला कैराना उत्तर प्रदेश के दरबार खुर्द गांव निवासी कामिल पुत्र यामिल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो अवैध देशी पिस्तौल .315 बोर और चार जिंदा रौंद बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी हथियार कहां से लेकर आए थे और इन्हें किस उद्देश्य से रखा गया था। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *