जींद में अवैध हथियारों के साथ 2 युवक अरेस्ट:जेबों में मिले दो पिस्तौल; वारदात की फिराक में थे, क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही पुलिस

जींद में अवैध हथियारों के साथ 2 युवक अरेस्ट:जेबों में मिले दो पिस्तौल; वारदात की फिराक में थे, क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही पुलिस

जींद शहर पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, एसआई अशोक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सोमबीर और दीपक नामक दो युवक भिवानी रोड पर अवैध हथियारों के साथ खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान सोमबीर के पास से एक देसी पिस्तौल .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि दीपक के पास से एक देसी पिस्तौल .32 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने ये हथियार कहां से खरीदे थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *