गोरेयाकोठी में हर्ष फायरिंग में दो युवक गिरफ्तार:तिलक समारोह में हुई थी घटना

गोरेयाकोठी में हर्ष फायरिंग में दो युवक गिरफ्तार:तिलक समारोह में हुई थी घटना

गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई उसरायन गांव में धर्मदेव साह के आवास पर आयोजित एक तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने डायल 112 पर गुप्त सूचना दी थी। सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय थाने की टीम ने मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो देशी कट्टा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में एक अभियुक्त की पहचान महराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा मठिया गांव निवासी सुनील यादव के पुत्र रिशु कुमार यादव के रूप में हुई। दूसरे अभियुक्त की पहचान गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई उसरायन गांव निवासी दूधनाथ सिंह के पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें आज जेल भेज दिया गया है। गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई उसरायन गांव में धर्मदेव साह के आवास पर आयोजित एक तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने डायल 112 पर गुप्त सूचना दी थी। सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय थाने की टीम ने मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो देशी कट्टा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में एक अभियुक्त की पहचान महराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा मठिया गांव निवासी सुनील यादव के पुत्र रिशु कुमार यादव के रूप में हुई। दूसरे अभियुक्त की पहचान गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई उसरायन गांव निवासी दूधनाथ सिंह के पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें आज जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *