नर्मदापुरम के अनाज मंडी परिसर में कैंटीन के सामने युवाओं के दो गुटों ने उत्पात मचाया। दोनों गुटों के युवाओं ने एक दूसरे पर लात-घूसे मारे। इतना ही नहीं कांच की शीशियां भी एक दूसरे पर फेंकी। इसी बीच किसी ने इतना घटना के वीडियो बना लिए। जो अब गुरुवार को सामने आया है। वीडियो में दो गुटों के युवाओं के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। यह पूरा विवाद गाने बजाने बात को लेकर शुरू हुआ। जिसमें कुछ ही देर में कैंटीन आएं युवा हिंसक हो गए। सूचना मिलने के बाद देहात थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। झगड़ रहे एक पक्ष के युवा भाग गए। दूसरे पक्ष के लोगों को पुलिस थाने ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पक्ष द्वारा बजाए जा रहे गाने की आवाज को लेकर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्ष आपा खो बैठे। कुछ ही देर में युवक एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसाने लगे। वीडियो में दिख रहा कि एक गुट के युवा, एक युवक को जमीन पटक कर लात-घुसे मार रहे। गुस्साए युवा कैंटीन परिसर में रखी खाली कांच की बोतलें एक-दूसरे पर फेंकने लगे। जिससे मंडी परिसर और कैंटीन में सामान खरीदने आएं अन्य लोग भयभीत हो गए। स्थानीय लोगों ने देहात पुलिस को झगड़े की सूचना दी। तुरंत एक पक्ष के युवा मौके से फरार हो गए, दूसरे पक्ष को पुलिस ने थाने लेकर गई।


