लखीसराय जिले के लिए यह गर्व का क्षण है, क्योंकि यहां कार्यरत दो महिला अधिकारियों ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रुचि सिंह ने अखिल भारतीय स्तर पर 171वीं रैंक प्राप्त की, जबकि अवर निर्वाचन पदाधिकारी स्मृति आनंद ने 368वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही दोनों अधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया और पूरे जिले में खुशी का माहौल बन गया। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र और अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने अपने कार्यालय में पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम भी उपस्थित थे। श्रेय निरंतर मेहनत, अनुशासन और सेल्फ स्टडी को दिया
सम्मान समारोह के दौरान, दोनों सफल अधिकारियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय निरंतर मेहनत, अनुशासन और सेल्फ स्टडी को दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि UPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रुचि सिंह और स्मृति आनंद की यह उपलब्धि जिले की छात्राओं और युवतियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। लखीसराय जिले के लिए यह गर्व का क्षण है, क्योंकि यहां कार्यरत दो महिला अधिकारियों ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रुचि सिंह ने अखिल भारतीय स्तर पर 171वीं रैंक प्राप्त की, जबकि अवर निर्वाचन पदाधिकारी स्मृति आनंद ने 368वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही दोनों अधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया और पूरे जिले में खुशी का माहौल बन गया। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र और अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने अपने कार्यालय में पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम भी उपस्थित थे। श्रेय निरंतर मेहनत, अनुशासन और सेल्फ स्टडी को दिया
सम्मान समारोह के दौरान, दोनों सफल अधिकारियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय निरंतर मेहनत, अनुशासन और सेल्फ स्टडी को दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि UPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रुचि सिंह और स्मृति आनंद की यह उपलब्धि जिले की छात्राओं और युवतियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।


