अरवल जिले के किंजर बाजार में ठगी के आरोप में दो महिलाओं को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इन महिलाओं पर बाजार क्षेत्र में लोगों को बहला-फुसलाकर पैसे और जेवर ठगने का आरोप है। पिछले कई दिनों से किंजर बाजार में ठगी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। आरोपी महिलाएं हर बार पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो जाती थीं, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा था। गुरुवार देर शाम एक बार फिर ऐसी ही गतिविधि देखने के बाद सतर्क स्थानीय महिलाओं और दुकानदारों ने मिलकर दोनों संदिग्ध महिलाओं को पकड़ लिया। उन्हें तुरंत किंजर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। थाना अध्यक्ष सिमरन राज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान की पुष्टि की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उन्होंने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है और कहीं इनके साथ कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है। पुलिस ने बताया कि सरोजा देवी नामक एक पीड़ित महिला ने इस संबंध में आवेदन दिया है। प्राप्त आवेदन के आधार पर पूरे मामले की गंभीरता से जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अरवल जिले के किंजर बाजार में ठगी के आरोप में दो महिलाओं को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इन महिलाओं पर बाजार क्षेत्र में लोगों को बहला-फुसलाकर पैसे और जेवर ठगने का आरोप है। पिछले कई दिनों से किंजर बाजार में ठगी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। आरोपी महिलाएं हर बार पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो जाती थीं, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा था। गुरुवार देर शाम एक बार फिर ऐसी ही गतिविधि देखने के बाद सतर्क स्थानीय महिलाओं और दुकानदारों ने मिलकर दोनों संदिग्ध महिलाओं को पकड़ लिया। उन्हें तुरंत किंजर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। थाना अध्यक्ष सिमरन राज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान की पुष्टि की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उन्होंने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है और कहीं इनके साथ कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है। पुलिस ने बताया कि सरोजा देवी नामक एक पीड़ित महिला ने इस संबंध में आवेदन दिया है। प्राप्त आवेदन के आधार पर पूरे मामले की गंभीरता से जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


