टोहाना में यात्री का पर्स चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार:₹5 हजार कैश बरामद; पटियाला जाने के लिए बस-स्टैंड पर खड़ा था

टोहाना में यात्री का पर्स चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार:₹5 हजार कैश बरामद; पटियाला जाने के लिए बस-स्टैंड पर खड़ा था

फतेहाबाद जिले के टोहाना में सार्वजनिक स्थानों पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुलां पुलिस चौकी ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बस स्टैंड पर भीड़ का फायदा उठाकर एक यात्री का पर्स चोरी करने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। चोरी हुए पर्स में 5 हजार रुपए नकद और आधार कार्ड की कॉपी थी। गिरफ्तार महिला आरोपियों की पहचान फतेहाबाद की रहनखेड़ी की बिमला देवी उर्फ इन्द्रा और पंजाब के पटियाला जिले की रहने वाली रोशनी के रूप में हुई है। पटियाला जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ा था थाना सदर प्रभारी सादीराम ने बताया कि धारसूल कला के अवतार सिंह पेशे से ड्राइवर ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 25 मार्च की सुबह करीब 9 बजे वह पटियाला जाने के लिए कुलां बस स्टैंड पर खड़े थे। बस आने पर यात्रियों की काफी भीड़ हो गई। भीड़ का फायदा उठाकर बस में चढ़ते समय किसी ने अवतार की जेब से पर्स निकाल लिया था। पुलिस ने चुराई गई राशि की बरामद पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सदर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा नंबर 49/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर दोनों महिला आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से चोरी किए गए 5 हजार रुपए की पूरी राशि बरामद कर ली है। मामले की आगे की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *