बलिया में दो वारंटी गिरफ्तार:जानलेवा हमले के आरोप में 10 साल से फरार चल रहे थे, कोर्ट के आदेश पर भेजा जेल

बलिया में दो वारंटी गिरफ्तार:जानलेवा हमले के आरोप में 10 साल से फरार चल रहे थे, कोर्ट के आदेश पर भेजा जेल

बलिया पुलिस ने गुरुवार को हुसैना गांव से दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों भाई न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट के तहत पकड़े गए हैं। थाना प्रभारी विकास कुमार राय ने जानकारी दी कि गिरफ्तार वारंटियों पर गांव के लोगों के साथ मारपीट करने, उन्हें घायल करने और जानलेवा हमला करने का आरोप था। इस संबंध में स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों वारंटी पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान हुसैना निवासी सौदागर साह के पुत्र प्रमोद साह और रामाशीष साह के तौर पर हुई है। पूछताछ के बाद दोनो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बलिया पुलिस ने गुरुवार को हुसैना गांव से दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों भाई न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट के तहत पकड़े गए हैं। थाना प्रभारी विकास कुमार राय ने जानकारी दी कि गिरफ्तार वारंटियों पर गांव के लोगों के साथ मारपीट करने, उन्हें घायल करने और जानलेवा हमला करने का आरोप था। इस संबंध में स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों वारंटी पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान हुसैना निवासी सौदागर साह के पुत्र प्रमोद साह और रामाशीष साह के तौर पर हुई है। पूछताछ के बाद दोनो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *