नोएडा एक्सप्रेस वे के नीचे बनेंगे दो अंडरपास:30 सेक्टर और 20 गांवों के हजारों लोगों को होगा फायदा, इसी महीने शुरू होगा काम

नोएडा एक्सप्रेस वे के नीचे बनेंगे दो अंडरपास:30 सेक्टर और 20 गांवों के हजारों लोगों को होगा फायदा, इसी महीने शुरू होगा काम

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनने वाले दो अंडरपास का काम दस दिन में शुरू हो जाएगा। झट्टा अंडरपास के निर्माण पर 99 करोड़ 74 लाख और सुल्तानपुर अंडरपास पर 81 करोड़ 61 लाख रुपए खर्च अनुमानित है। दोनों अंडरपास बनने से करीब 30 सेक्टर और 20 गांवों के हजारों लोगों को फायदा होगा। यहां पर निर्माण शुरू करने से पहले करीब 330 पेड़ों को स्थानांतरित करने और काटने का काम शुरू कर दिया गया है। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर एक अंडरपास सेक्टर-128 सुल्तानपुर और दूसरा सेक्टर-168 झट्टा गांव के सामने बनाया जाएगा। इनके निर्माण की जिम्मेदारी पिछले साल जुलाई महीने में सीएस इंफ्रा कंस्ट्रक्शन को दी जा चुकी है। 18 महीने में होगा निर्माण
दोनों अंडरपास खुदाई कर बनाए जाएंगे। शर्तों के अनुसार काम शुरू होने के बाद 18 महीने में निर्माण कार्य पूरा करना होगा। एजेंसी का चयन हुए करीब छह महीने हो चुके हैं,लेकिन अब जाकर काम में रुकावट बन रही चीजों को हटाने का काम शुरू किया गया। यहां पेड़ों के साथ बिजली के केबल भी शिफ्ट होने हैं। इसके बाद ही काम शुरू हो सकेगा। यहां बनेगा अंडरपास
सुल्तानपुर गांव के सामने बनने वाला अंडरपास सेक्टर-128, 129, 132 और 108 के बीच बनेगा। वहीं, झट्टा अंडरपास सेक्टर-145, 146, 155 और 159 में बनेगा। सुल्तानपुर अंडरपास की लंबाई 731 तो झट्टा अंडरपास की लंबाई 800 मीटर होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *