मुजफ्फरपुर जिले के सकरा में शुक्रवार देर रात मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर एनएच-122 पर भुट्टा चौक के पास दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों में शराब लूटने की होड़ मौके पर मैजूद लोगों ने बताया कि एक ट्रक मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर की ओर शराब लेकर जा रहा था, जबकि दूसरा समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर चापाकल (हैंडपंप) ले जा रहा था। इसी बीच दोनों की टक्कर हो गई।। टक्कर के बाद शराब की तेज गंध फैलते ही मौके पर मौजूद लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। लोगों ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही करीब 100 कार्टन शराब लूट ली गई। स्टीयरिंग में फंसा चालक चापाकल लदे ट्रक का चालक स्टीयरिंग में पैर फंसने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वह मदद के लिए पुकारता रहा, लेकिन कई लोग शराब लूटने में व्यस्त रहे। इस बीच, शराब लदे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्टीयरिंग में फंसे घायल चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने शराब लदे ट्रक को जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना इंचार्ज शिवानी श्रेष्ठा ने बताया कि दो ट्रकों के बीच टक्कर हुई थी, जिसमें एक चालक घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। फरार चालक की तलाश जारी है, और शराब लूटने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर जिले के सकरा में शुक्रवार देर रात मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर एनएच-122 पर भुट्टा चौक के पास दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों में शराब लूटने की होड़ मौके पर मैजूद लोगों ने बताया कि एक ट्रक मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर की ओर शराब लेकर जा रहा था, जबकि दूसरा समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर चापाकल (हैंडपंप) ले जा रहा था। इसी बीच दोनों की टक्कर हो गई।। टक्कर के बाद शराब की तेज गंध फैलते ही मौके पर मौजूद लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। लोगों ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही करीब 100 कार्टन शराब लूट ली गई। स्टीयरिंग में फंसा चालक चापाकल लदे ट्रक का चालक स्टीयरिंग में पैर फंसने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वह मदद के लिए पुकारता रहा, लेकिन कई लोग शराब लूटने में व्यस्त रहे। इस बीच, शराब लदे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्टीयरिंग में फंसे घायल चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने शराब लदे ट्रक को जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना इंचार्ज शिवानी श्रेष्ठा ने बताया कि दो ट्रकों के बीच टक्कर हुई थी, जिसमें एक चालक घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। फरार चालक की तलाश जारी है, और शराब लूटने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


