आरा में डीजल चोरी करने वाले 2 चोर गिरफ्तार:इंडियन ऑयल की बरौनी पाइपलाइन का वॉल्व काटकर कर रहे थे चोरी, 2 हजार लीटर डीजल बरामद

आरा में डीजल चोरी करने वाले 2 चोर गिरफ्तार:इंडियन ऑयल की बरौनी पाइपलाइन का वॉल्व काटकर कर रहे थे चोरी, 2 हजार लीटर डीजल बरामद

आरा में तेल पाइपलाइन से चोरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। मामले में गजराजगंज थाना की पुलिस ने गैंग के 2 सदस्यों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने नवादबेन के पास छापेमारी के दौरान पिकअप से गैलनों से भरे करीब 2,000 लीटर डीजल भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश केन्नौज निवासी सुनील कुमार और अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अमेहता गांव निवासी चंद्रमा राम के रूप में की गई है। गिरोह के 2 अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए। बरौनी तेल पाइपलाइन से चोरी-छिपे डीजल निकालने की मिली सूचना एसपी राज के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इंडियन ऑयल की बरौनी तेल पाइपलाइन से चोरी-छिपे डीजल निकाला जा रहा है। पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर इलाके में लगातार निगरानी शुरू कर दी थी। इसी क्रम में नवादाबेन के पास पाइपलाइन के वॉल्व को काटकर तेल चोरी किए जाने की शिकायत पर तत्काल छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद 2 आरोपितों को रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि उनके 2 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही पुलिस ने घटनास्थल से एक पिकअप जब्त किया, जिस पर एक-एक हजार लीटर क्षमता के 2 गैलनों में कुल 2 हजार लीटर डीजल लदा था। डीजल की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि मामले में 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पाइपलाइन से तेल चोरी का यह संगठित गिरोह लंबे समय से सक्रिय हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में तेल चोरी के नेटवर्क पर बड़ी चोट मानी जा रही है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी पहचान की जा रही है। आरा में तेल पाइपलाइन से चोरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। मामले में गजराजगंज थाना की पुलिस ने गैंग के 2 सदस्यों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने नवादबेन के पास छापेमारी के दौरान पिकअप से गैलनों से भरे करीब 2,000 लीटर डीजल भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश केन्नौज निवासी सुनील कुमार और अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अमेहता गांव निवासी चंद्रमा राम के रूप में की गई है। गिरोह के 2 अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए। बरौनी तेल पाइपलाइन से चोरी-छिपे डीजल निकालने की मिली सूचना एसपी राज के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इंडियन ऑयल की बरौनी तेल पाइपलाइन से चोरी-छिपे डीजल निकाला जा रहा है। पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर इलाके में लगातार निगरानी शुरू कर दी थी। इसी क्रम में नवादाबेन के पास पाइपलाइन के वॉल्व को काटकर तेल चोरी किए जाने की शिकायत पर तत्काल छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद 2 आरोपितों को रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि उनके 2 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही पुलिस ने घटनास्थल से एक पिकअप जब्त किया, जिस पर एक-एक हजार लीटर क्षमता के 2 गैलनों में कुल 2 हजार लीटर डीजल लदा था। डीजल की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि मामले में 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पाइपलाइन से तेल चोरी का यह संगठित गिरोह लंबे समय से सक्रिय हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में तेल चोरी के नेटवर्क पर बड़ी चोट मानी जा रही है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी पहचान की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *