पाकिस्तान में एक दिन में दो आतंकी हमले, 11 लोगों की गई जान

पाकिस्तान में एक दिन में दो आतंकी हमले, 11 लोगों की गई जान

पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक दिन में दो बड़े आतंकी हमलों को अंजाम दिया गया। इन हमलों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार को यहां पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में दो हमले किए गए जिसमें सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोगों की जान चली गई। पहले हमला पंजाब में हुआ जिसे एक आत्मघाती विस्फोट के रूप में अंजाम दिया गया। वहीं दूसरे हमले के दौरान खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस के वाहन को निशाना बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *