समस्तीपुर के दो छात्रों ने UPSC में मारी बाजी:अभिषेक कुमार सिंह को 102वां रैंक, आयुष कुमार को 143वां रैंक मिला

समस्तीपुर के दो छात्रों ने UPSC में मारी बाजी:अभिषेक कुमार सिंह को 102वां रैंक, आयुष कुमार को 143वां रैंक मिला

यूपीएससी का रिजल्ट जारी हो गया है। समस्तीपुर के दो छात्रों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के राजा जान गांव के रहने वाले अभिषेक कुमार सिंह को 102वां रैंक मिला है। अभिषेक नालंदा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर अभय कुमार सिंह के बेटे हैं। अभिषेक की सफलता की जानकारी मिलते ही गांव में खुशी का माहौल है। हालांकि, अभिषेक का पूरा परिवार पटना में ही रहता है। यहां घर में ताला लगा हुआ है। अभिषेक इन दिनों दिल्ली में है। गांव के लोगों ने बताया कि अभिषेक बचपन से ही पढ़ने में काफी मेधावी थे। इन्होंने क्लास-5 में ही सैनिक स्कूल सिमुलतला के लिए क्वालीफाई किया था। वह भाई में अकेले है। एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। आयुष कुमार को मिला 143वां रैंक दूसरी ओर समस्तीपुर के ताजपुर प्रखंड के कोठिया गांव निवासी अरुण चौधरी के बेटे आयुष कुमार ने भी यूपीएससी में सफलता हासिल की है। उन्होंने 143वां रैंक हासिल किया है। पिता जनरल स्टोर चलते हैं। खबर अपडेट की जा रही है… यूपीएससी का रिजल्ट जारी हो गया है। समस्तीपुर के दो छात्रों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के राजा जान गांव के रहने वाले अभिषेक कुमार सिंह को 102वां रैंक मिला है। अभिषेक नालंदा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर अभय कुमार सिंह के बेटे हैं। अभिषेक की सफलता की जानकारी मिलते ही गांव में खुशी का माहौल है। हालांकि, अभिषेक का पूरा परिवार पटना में ही रहता है। यहां घर में ताला लगा हुआ है। अभिषेक इन दिनों दिल्ली में है। गांव के लोगों ने बताया कि अभिषेक बचपन से ही पढ़ने में काफी मेधावी थे। इन्होंने क्लास-5 में ही सैनिक स्कूल सिमुलतला के लिए क्वालीफाई किया था। वह भाई में अकेले है। एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। आयुष कुमार को मिला 143वां रैंक दूसरी ओर समस्तीपुर के ताजपुर प्रखंड के कोठिया गांव निवासी अरुण चौधरी के बेटे आयुष कुमार ने भी यूपीएससी में सफलता हासिल की है। उन्होंने 143वां रैंक हासिल किया है। पिता जनरल स्टोर चलते हैं। खबर अपडेट की जा रही है…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *