फरीदकोट छावनी गेट के पास सैन्य ट्रक से टक्कर, ट्यूशन पर जा रहे दो छात्रों की मौत

फरीदकोट के सादिक रोड पर छावनी के गेट के सामने सड़क हादसे में बाइक सवार 2 छात्रों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव झोटीवाला निवासी हर सांझ सिंह गांव से अपने ममेरे भाई धीरज के साथ हर रोज फरीदकोट में ट्यूशन पढ़ने आता था। सोमवार शाम भी दोनों ट्यूशन के बाद गांव वापस जा रहे थे। जब वे छावनी के गेट के पास पहुंचे तो सामने से आए सैन्य ट्रक अचानक छावनी गेट की ओर मुड़ गया। इसी दौरान उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई और दोनों युवक ट्रक के नीचे कुचल गए। हादसे में हर सांझ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल धीरज को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया। वहां से धीरज को लुधियाना रेफर कर दिया गया और उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सरपंच परमजीत सिंह ने कहा, गलती मिलिट्री ट्रक ड्राइवर की थी। डीएसपी नवीन कुमार ने बताया कि पीड़ितों के बयानों पर कार्रवाई होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *