गया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। जिले के बहेरा थाना क्षेत्र में 1325 लीटर अवैध विदेशी शराब और 12 लीटर बीयर बरामद की गई। इस दौरान दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पिकअप पार्सल वैन के माध्यम से अवैध शराब की एक बड़ी खेप चतरा, हटरगंज के रास्ते पटना ले जाई जा रही है। यह शराब झारखंड से बिहार लाई जा रही थी। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-02 और बहेरा थाना प्रभारी को कार्रवाई के आदेश दिए गए। इसके बाद पुलिस टीम ने बहेरा थाना गेट के समीप NH-99 पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। पुलिस को देखते ही भाग रहा था ड्राइवर जांच के दौरान संदिग्ध पिकअप वैन (निबंधन संख्या BR-01-GM-4957) को रोकने का इशारा किया गया। गाड़ी चालक ने गाड़ी रोकने के बाद भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से चालक और उपचालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। वैन की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई कुल 1325 लीटर अवैध विदेशी शराब और 12 लीटर बीयर बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र निवासी सितेन्द्र कुमार (नोन्हेमुर मिर्जापुर) और रविकांत कुमार उर्फ रवीश कुमार (रसुल्लाह) के रूप में हुई है। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। केस दर्ज, अन्य तस्करों की तलाश जारी बहेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। जिले के बहेरा थाना क्षेत्र में 1325 लीटर अवैध विदेशी शराब और 12 लीटर बीयर बरामद की गई। इस दौरान दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पिकअप पार्सल वैन के माध्यम से अवैध शराब की एक बड़ी खेप चतरा, हटरगंज के रास्ते पटना ले जाई जा रही है। यह शराब झारखंड से बिहार लाई जा रही थी। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-02 और बहेरा थाना प्रभारी को कार्रवाई के आदेश दिए गए। इसके बाद पुलिस टीम ने बहेरा थाना गेट के समीप NH-99 पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। पुलिस को देखते ही भाग रहा था ड्राइवर जांच के दौरान संदिग्ध पिकअप वैन (निबंधन संख्या BR-01-GM-4957) को रोकने का इशारा किया गया। गाड़ी चालक ने गाड़ी रोकने के बाद भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से चालक और उपचालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। वैन की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई कुल 1325 लीटर अवैध विदेशी शराब और 12 लीटर बीयर बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र निवासी सितेन्द्र कुमार (नोन्हेमुर मिर्जापुर) और रविकांत कुमार उर्फ रवीश कुमार (रसुल्लाह) के रूप में हुई है। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। केस दर्ज, अन्य तस्करों की तलाश जारी बहेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


