भिवानी की 2 बहनों से फरीदाबाद में दहेज प्रताड़ना:बड़ी गाड़ी व 10 लाख मांगे, आरोपी- मारपीट करके कमरे में बंद किया और भूखा रखा

भिवानी की 2 बहनों से फरीदाबाद में दहेज प्रताड़ना:बड़ी गाड़ी व 10 लाख मांगे, आरोपी- मारपीट करके कमरे में बंद किया और भूखा रखा

भिवानी के गांव ढाब ढाणी निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें आरोप लगाया कि उसकी व उसकी बहन की शादी फरीदाबाद में हुई थी। उनके ससुराल वालों ने दहेज के लिए दोनों को प्रताड़ित किया। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी और पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के गांव ढाब ढाणी निवासी पंकज कुमारी ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसकी शादी 12 फरवरी 2013 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार फरीदाबाद के सेक्टर-31 निवासी नरेश के साथ हुई थी। उसके माता-पिता ने दान-दहेज में गहने, सामान व आल्टो गाड़ी दी थी। उसकी बहन मोनिका की शादी जेठ जयप्रकाश के साथ हुई थी। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराल वालों का व्यवहार अच्छा नहीं था। जो दहेज से संतुष्ट नहीं थे और ताने मारते थे और कहते थे कि हमारी हैसियत के अनुसार दान-दहेज नहीं देकर नाक कटवा दी। दहेज के लिए ससुराल वाले मारपीट तक करने लगे। बार-बार तंग व परेशान किया जाता। यही व्यवहार उसकी बहन के साथ भी किया जा रहा था। दहेज में बड़ी गाड़ी व 10 लाख रुपए तथा गहनों की डिमांड करते थे। ससुर ने पद का दुरुपयोग करके मामला दबाया
उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज मांग के लिए प्रताड़ना की जानकारी मायके वालों को दी तो घर वालों ने यह कहकर समझाते थे कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। मायके वालों ने कई बार पैसे, सामान व गहने दिए, लेकिन ससुराल वालों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हुआ। उसके ससुर फरीदाबाद पुलिस में थे और उन्होंने फरीदाबाद पुलिस को दहेज प्रताड़ना की शिकायत दी। लेकिन उनके ससुर ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होने दी। कमरे में बंद किया और भूख रखा
उसने आरोप लगाया कि 8 अगस्त 2022 को पंकज कुमारी ने बेटी को जन्म दिया। जिसके छुछक में मायके वालों ने काफी सामान, गहने व कपड़े दिए। लेकिन ससुराल वाले खुश नहीं हुए और कहने लगे कि एक तो शादी में दहेज नहीं लाई और दूसरा बेटी को जन्म देकर हमारे ऊपर बोझ डाल दिया। इसके बाद मारपीट करने लगे। दोनों बहनों को कमरे में बंद कर देते और भूख रखते। साथ ही गाली-गलौज करते। साथ ही मार्च 2025 में ससुराल वालों ने मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *