गोबर चोरी के आरोप में दो बहनों पर हमला:महगामा में घर में घुसकर मारपीट, सिर में चोटें आई

गोबर चोरी के आरोप में दो बहनों पर हमला:महगामा में घर में घुसकर मारपीट, सिर में चोटें आई

मुंगेर जिले के लड़ैयाटाड़ थाना क्षेत्र के महगामा खजुरिया गांव में गाय के गोबर को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में दो सगी बहनें नीतू कुमारी (18) और छोटी कुमारी (15) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों के सिर में चोटें आई हैं और वे लहूलुहान हो गईं। घायल बहनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी मां सुनीता देवी पर पड़ोस की प्रमोद यादव की पत्नी ने गाय का गोबर चोरी करने का आरोप लगाया था। इस दौरान अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया। विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया था। इसके बाद उनकी मां खेत चली गई थीं। नीतू के अनुसार, करीब तीन घंटे बाद उसकी छोटी बहन स्कूल से लंच के लिए घर लौटी और खाना खा रही थी। तभी प्रमोद यादव की पत्नी, उसकी मां, छोटे भाई की पत्नी और सुरेंद्र यादव की पत्नी अचानक उनके घर में घुस आईं। आरोप है कि चारों महिलाओं ने लोटा और पत्थर से हमला कर दिया। हमले में नीतू और छोटी दोनों के सिर फट गए और वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों बहनों को बचाया। पीड़ित बहनों ने आरोप लगाया कि आरोपित महिलाओं ने जान से मारने की नीयत से हमला किया था। घटना के बाद स्वजन दोनों घायल बहनों को इलाज के लिए धरहरा सीएचसी ले गए, जहां उनका उपचार कराया गया। पूरे मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है। इस संबंध में लड़ैयाटाड़ थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्कर ने बताया कि पीड़ित पक्ष का आवेदन प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मुंगेर जिले के लड़ैयाटाड़ थाना क्षेत्र के महगामा खजुरिया गांव में गाय के गोबर को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में दो सगी बहनें नीतू कुमारी (18) और छोटी कुमारी (15) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों के सिर में चोटें आई हैं और वे लहूलुहान हो गईं। घायल बहनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी मां सुनीता देवी पर पड़ोस की प्रमोद यादव की पत्नी ने गाय का गोबर चोरी करने का आरोप लगाया था। इस दौरान अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया। विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया था। इसके बाद उनकी मां खेत चली गई थीं। नीतू के अनुसार, करीब तीन घंटे बाद उसकी छोटी बहन स्कूल से लंच के लिए घर लौटी और खाना खा रही थी। तभी प्रमोद यादव की पत्नी, उसकी मां, छोटे भाई की पत्नी और सुरेंद्र यादव की पत्नी अचानक उनके घर में घुस आईं। आरोप है कि चारों महिलाओं ने लोटा और पत्थर से हमला कर दिया। हमले में नीतू और छोटी दोनों के सिर फट गए और वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों बहनों को बचाया। पीड़ित बहनों ने आरोप लगाया कि आरोपित महिलाओं ने जान से मारने की नीयत से हमला किया था। घटना के बाद स्वजन दोनों घायल बहनों को इलाज के लिए धरहरा सीएचसी ले गए, जहां उनका उपचार कराया गया। पूरे मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है। इस संबंध में लड़ैयाटाड़ थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्कर ने बताया कि पीड़ित पक्ष का आवेदन प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *