कोडरमा में एक रात में दो सड़क हादसे:नवलशाही में बेकाबू ट्रक नाले में फंसा, माइनिंग कॉलेज के पास ट्रक पलटा

कोडरमा में एक रात में दो सड़क हादसे:नवलशाही में बेकाबू ट्रक नाले में फंसा, माइनिंग कॉलेज के पास ट्रक पलटा

कोडरमा जिले में रविवार देर रात और सोमवार तड़के दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं, हालांकि दोनों ही मामलों में बड़ी अनहोनी टल गई। पहली घटना नवलशाही थाना क्षेत्र के नवलशाही चौक के पास हुई। जहां गिट्टी लादकर डोमचांच से गिरिडीह जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने बड़े नाले में जा फंसा। घटना के दौरान ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने जेसीबी से ट्रक निकाला घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। माइनिंग कॉलेज के पास तड़के ट्रक पलटा दूसरी घटना सोमवार तड़के कोडरमा थाना क्षेत्र के माइनिंग कॉलेज के समीप हुई, जहां दानापुर से चावल की खुद्दी लादकर रामगढ़ के गोला जा रहा ट्रक अचानक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक चालक राजेश यादव ने बताया कि कोडरमा घाटी पार करने के बाद माइनिंग कॉलेज के पास ट्रक का अगला पहिया अचानक खुल गया, जिससे उनका वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। ट्रक खाई में जा गिरा। मामूली चोट के साथ बचा चालक हादसे के बाद चालक राजेश यादव ट्रक के केबिन में फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। इस दौरान उन्हें मामूली चोटें आईं। लोगों ने बताया कि हादसे से पहले सड़क किनारे कई लाइन होटल हैं, जहां यदि यह दुर्घटना होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। सूचना मिलने के बाद कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हटाने की कार्रवाई में जुट गई। कोडरमा जिले में रविवार देर रात और सोमवार तड़के दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं, हालांकि दोनों ही मामलों में बड़ी अनहोनी टल गई। पहली घटना नवलशाही थाना क्षेत्र के नवलशाही चौक के पास हुई। जहां गिट्टी लादकर डोमचांच से गिरिडीह जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने बड़े नाले में जा फंसा। घटना के दौरान ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने जेसीबी से ट्रक निकाला घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। माइनिंग कॉलेज के पास तड़के ट्रक पलटा दूसरी घटना सोमवार तड़के कोडरमा थाना क्षेत्र के माइनिंग कॉलेज के समीप हुई, जहां दानापुर से चावल की खुद्दी लादकर रामगढ़ के गोला जा रहा ट्रक अचानक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक चालक राजेश यादव ने बताया कि कोडरमा घाटी पार करने के बाद माइनिंग कॉलेज के पास ट्रक का अगला पहिया अचानक खुल गया, जिससे उनका वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। ट्रक खाई में जा गिरा। मामूली चोट के साथ बचा चालक हादसे के बाद चालक राजेश यादव ट्रक के केबिन में फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। इस दौरान उन्हें मामूली चोटें आईं। लोगों ने बताया कि हादसे से पहले सड़क किनारे कई लाइन होटल हैं, जहां यदि यह दुर्घटना होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। सूचना मिलने के बाद कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हटाने की कार्रवाई में जुट गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *