रोहतास प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को रोहतास-नौहट्टा मुख्य सड़क पर दस मिनट के भीतर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में कई लोग घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पहली घटना राधिका पब्लिक स्कूल के पास हुई। यहां एक बुलेट और टाटा मैजिक वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया गया कि नवाडीह और बकनौरा पंचायत के प्रभारी पंचायत सचिव सुजीत कुमार अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर से सुजीत कुमार घायल हो गए। इस हादसे में सुजीत कुमार के अलावा राम गोविंद शर्मा, रंजीत कुमार, मतवर अंसारी, राजू कुमार और आकाश कुमार भी घायल हुए। सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रोहतास में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पहली घटना के लगभग दस मिनट बाद रोहतास थाना के समीप ही दूसरी दुर्घटना हुई। इसमें एक ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई, जिससे कुछ लोग घायल हो गए। लगातार हुए इन दो हादसों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर प्रखंड विकास अधिकारी ऋषिकेश कुमार घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। रोहतास थाना अध्यक्ष कुंज भूषण प्रसाद ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। रोहतास प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को रोहतास-नौहट्टा मुख्य सड़क पर दस मिनट के भीतर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में कई लोग घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पहली घटना राधिका पब्लिक स्कूल के पास हुई। यहां एक बुलेट और टाटा मैजिक वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया गया कि नवाडीह और बकनौरा पंचायत के प्रभारी पंचायत सचिव सुजीत कुमार अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर से सुजीत कुमार घायल हो गए। इस हादसे में सुजीत कुमार के अलावा राम गोविंद शर्मा, रंजीत कुमार, मतवर अंसारी, राजू कुमार और आकाश कुमार भी घायल हुए। सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रोहतास में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पहली घटना के लगभग दस मिनट बाद रोहतास थाना के समीप ही दूसरी दुर्घटना हुई। इसमें एक ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई, जिससे कुछ लोग घायल हो गए। लगातार हुए इन दो हादसों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर प्रखंड विकास अधिकारी ऋषिकेश कुमार घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। रोहतास थाना अध्यक्ष कुंज भूषण प्रसाद ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


