मथुरा में दो सगे भाइयों को गोली मारी:लहूलुहान होकर जमीन गिरे, 1 की मौत, 2 पक्षों में जमकर हुई फायरिंग

मथुरा में दो सगे भाइयों को गोली मारी:लहूलुहान होकर जमीन गिरे, 1 की मौत, 2 पक्षों में जमकर हुई फायरिंग

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव नगला नेता में रविवार की देर शाम दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगडे के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिसमें दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि उसका भाई गोली लगने से घायल हो गया। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की भले ही अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन गांवों में सत्ता की लड़ाई अब सड़कों पर उतर आई है। मथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव नगला नेता में रविवार रात चुनावी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। फायरिंग की इस सनसनीखेज वारदात में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका सगा भाई गंभीर रूप से घायल है। थाना जैत क्षेत्र का मामला
रविवार देर रात गांव नगला नेता में उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब दो गुट आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई और देखते ही देखते गोलियां चलने लगीं। फायरिंग में दो सगे भाई अनिल और राधाकृष्ण गोली लगने से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राधाकृष्ण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीँ उसका भाई अनिल गंभीर रूप से घायल है। गांव में पसरा सन्नाटा घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मृतक के घर पर कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत चुनाव को लेकर गांव में लंबे समय से गुटबाजी चल रही थी और दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा था। जांच में जुटी पुलिस एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ है। गांव में उदयवीर और नरेश के बीच पुराना विवाद चला आ रहा था। रविवार रात पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई, इसके बाद फायरिंग हुई, जिसमें राधाकृष्ण की मौत हो गई और उसका भाई अनिल घायल हुआ है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राधाकृष्ण की मौत के बाद पुलिस ने गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *