दो सगे भाइयों की गंगा में डूबने से मौत:तीन वर्षों बाद गांव लौटा था परिवार, कल से लापता थे दोनों; नदी किनारे मिले कपड़े और चप्पल

दो सगे भाइयों की गंगा में डूबने से मौत:तीन वर्षों बाद गांव लौटा था परिवार, कल से लापता थे दोनों; नदी किनारे मिले कपड़े और चप्पल

साहिबगंज स्थित राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोकीमपुर पंचायत के सरकंडा गांव में गंगा नदी में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे। दोनों ही गुरुवार की शाम से लापता थे। मृतकों की पहचान सेंटू चौरसिया के पुत्र आर्यन कुमार (8) और राघव कुमार (6) के रूप में की गई। मृत बच्चों के पिता सेंटु चौरसिया ने बताया पत्नी व बच्चों के साथ पिछले तीन वर्षों से मुंबई में थे। होली मनाने के लिए करीब तीन वर्षों के बाद वह मुंबई से अपने घर सरकंडा वापस लौटे थे। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका था
इधर, गुरुवार की शाम बच्चों के लापता होने के बाद आसपास के इलाकों तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। किसी व्यक्ति ने गंगा नदी के किनारे बच्चों के कपड़े व चप्पल देखा तो लोगों ने गंगा नदी में डूबने की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस को जानकारी देकर गंगा नदी में खोजने की प्रक्रिया शुरू की गई लेकिन देर रात तक पुलिस की मौजूदगी में खोजबीन करने के बाद भी बच्चों का पता नहीं चल सका। गंगा तट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी
अगले दिन शुक्रवार की सुबह एक बच्चे का का शव गंगा नदी में उपलाता दिखा। एक बच्चे का शव मिलने की सूचना मिलते ही गंगा तट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद गोताखोर की मदद से दूसरे बच्चे का शव भी गंगा नदी से बरामद कर लिया गया। इधर, शव मिलने की सूचना मिलते ही राजमहल पुलिस एएसआई सिकंदर तिर्की अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंची। और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए राजमहल भेज दिया। दोनों बच्चों का शव देख कर गांव में मातम छा गया। बच्चों की मां प्रियंका देवी शव से लिपट कर फुट फुटकर रोने लगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *