रजिस्ट्री कार्यालय में दो पॉकेटमार रंगे हाथ दबोचे गए:डायल 112 टीम ने त्वरित कार्रवाई कर हिरासत में लिया

रजिस्ट्री कार्यालय में दो पॉकेटमार रंगे हाथ दबोचे गए:डायल 112 टीम ने त्वरित कार्रवाई कर हिरासत में लिया

जिला मुख्यालय स्थित निबंधन कार्यालय परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों और जमीन लिखवाने आए फरियादियों ने दो शातिर पॉकेटमार को रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इन दिनों रजिस्ट्री कार्यालय में जमीन के दस्तावेजों से संबंधित कार्यों के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी भीड़ का फायदा उठाने के लिए दोनों पकेटमार परिसर में घूम रहे थे। एक व्यक्ति जब काउंटर के पास अपना काम करवा रहा था, तभी इन दोनों युवकों ने चालाकी से उसकी जेब से पैसे निकालने का प्रयास किया। पीड़ित को इसका आभास होते ही उसने शोर मचा दिया। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों और आम लोगों ने घेराबंदी कर दोनों पाकेटमारों को पकड़ लिया। पॉकेटमार के पकड़े जाने के बाद रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा। आक्रोशित लोगों ने बताया कि कार्यालय परिसर में आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे दूर-दराज से आए ग्रामीणों को अपनी जमा पूंजी से हाथ धोना पड़ता है। डायल 112 की टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अपने कब्जे में लेकर सहायक थाना ले गई। पुलिस अब इन दोनों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में और कितने सदस्य शामिल हैं और क्या उन्होंने पहले भी इस क्षेत्र में ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है। रजिस्ट्री कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर हुई इस पॉकेटमारी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने परिसर में सादे लिबास में पुलिस बल की तैनाती की मांग की है ताकि अपराधी तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके। जिला मुख्यालय स्थित निबंधन कार्यालय परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों और जमीन लिखवाने आए फरियादियों ने दो शातिर पॉकेटमार को रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इन दिनों रजिस्ट्री कार्यालय में जमीन के दस्तावेजों से संबंधित कार्यों के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी भीड़ का फायदा उठाने के लिए दोनों पकेटमार परिसर में घूम रहे थे। एक व्यक्ति जब काउंटर के पास अपना काम करवा रहा था, तभी इन दोनों युवकों ने चालाकी से उसकी जेब से पैसे निकालने का प्रयास किया। पीड़ित को इसका आभास होते ही उसने शोर मचा दिया। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों और आम लोगों ने घेराबंदी कर दोनों पाकेटमारों को पकड़ लिया। पॉकेटमार के पकड़े जाने के बाद रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा। आक्रोशित लोगों ने बताया कि कार्यालय परिसर में आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे दूर-दराज से आए ग्रामीणों को अपनी जमा पूंजी से हाथ धोना पड़ता है। डायल 112 की टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अपने कब्जे में लेकर सहायक थाना ले गई। पुलिस अब इन दोनों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में और कितने सदस्य शामिल हैं और क्या उन्होंने पहले भी इस क्षेत्र में ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है। रजिस्ट्री कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर हुई इस पॉकेटमारी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने परिसर में सादे लिबास में पुलिस बल की तैनाती की मांग की है ताकि अपराधी तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *