पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे दो शख्स मुर्शिदाबाद में गिरफ्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे दो शख्स मुर्शिदाबाद में गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं। 

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुर्शिदाबाद (Murshidabad) जिले में दो लोगों को पाकिस्तान (Pakistan) के लिए जासूसी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने यह कार्रवाई की। पहला आरोपी जुहाब शेख 10 फरवरी को गुधिया इलाके से गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे आरोपी सुमन शेख को शनिवार को बहरामपुर में गिरफ्तार किया गया।

पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजते थे ओटीपी

पुलिस ने बताया कि दोनों शख्स सिम कार्ड बेचते थे। दोनों पैसों के बदले वॉट्सऐप के ज़रिए पाकिस्तानी हैंडलर्स को ओटीपी भेजते थे, जिनका इस्तेमाल अवैध गतिविधियों में किया जाता था। भोले-भाले लोगों के वॉट्सऐप अकाउंट्स को पाकिस्तान से कंट्रोल किया जा रहा था। दोनों के पास से कई सिम कार्ड और मोबाइल बरामद हुए हैं। दोनों से आगे की पूछताछ जारी है जिससे पता लगाया जा सके कि क्या उनके साथ और लोग भी इस नेटवर्क में शामिल थे।

माँ की प्रतिक्रिया आई सामने

सुमन शेख की गिरफ्तारी पर उसकी माँ मेनका बीबी की प्रतिक्रिया सामने आई है। मेनका बीबी ने कहा, “मेरा बेटा स्टील के फर्नीचर बनाने का काम कर रहा था। वह किसी गैरकानूनी काम में शामिल नहीं था। मेरे बेटे को झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है।”

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *