सिटी रिपोर्टर|दरभंगा मधुबनी जिला के मधवापुर प्रखंड के साहारघाट मुखिया पट्टी गांव के स्व. रामसुरथ साह के 50 वर्षीय पुत्र दीपलाल साह सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया। उनके साथ आए भाई लाल बिहारी साह ने बताया कि ठंड अधिक होने के कारण दीपलाल साह रविवार सुबह 6:45 बजे में चाय पीकर साहारघाट चौक पर से पैदल घर आ रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक चार चक्का वाहन सड़क पर ठोकर मारकर भाग गया। जिसके कारण उनके सिर में काफी चोट लगी है। मरीज के परिजनों ने सबसे पहले तो उन्हें मधुबनी जिला में ही प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने के लिए लेकर गए। लेकिन स्थित में सुधार नहीं होने पर उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया। इमरजेंसी के चिकित्सकों ने न्यूरो सर्जरी के डॉक्टर नहीं होने की बात को कहकर मरीज को पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन का कहना था कि हम गरीब है, ऐसे में इलाज के लिए कहां-कहां भटकते रहे। अगर यही इलाज हो जाता तो ठीक रहता। भाई लाल बिहारी साह ने बताया कि मेरे पास सड़क दुर्घटना के समय का फोटो है। शिकायत साहारघाट थाना के पुलिस से करने के लिए गए थे। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने पहले इलाज कराने की बात कही है। इधर, मधुबनी जिला के ही फूल परास थाना क्षेत्र निवासी राजेंद्र यादव के 20 वर्षीय पुत्र प्रकाश यादव सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज कराने के लिए आए युवकों ने बताया कि रविवार की देर रात में साँड़ को बचाने के दौरान सड़क दुर्घटना हो गई। पहले उसे प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया। वहां से रेफर डीएमसीएच कर दिया। जहां जख्मी प्रकाश यादव का इलाज चल रहा है। सिटी रिपोर्टर|दरभंगा मधुबनी जिला के मधवापुर प्रखंड के साहारघाट मुखिया पट्टी गांव के स्व. रामसुरथ साह के 50 वर्षीय पुत्र दीपलाल साह सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया। उनके साथ आए भाई लाल बिहारी साह ने बताया कि ठंड अधिक होने के कारण दीपलाल साह रविवार सुबह 6:45 बजे में चाय पीकर साहारघाट चौक पर से पैदल घर आ रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक चार चक्का वाहन सड़क पर ठोकर मारकर भाग गया। जिसके कारण उनके सिर में काफी चोट लगी है। मरीज के परिजनों ने सबसे पहले तो उन्हें मधुबनी जिला में ही प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने के लिए लेकर गए। लेकिन स्थित में सुधार नहीं होने पर उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया। इमरजेंसी के चिकित्सकों ने न्यूरो सर्जरी के डॉक्टर नहीं होने की बात को कहकर मरीज को पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन का कहना था कि हम गरीब है, ऐसे में इलाज के लिए कहां-कहां भटकते रहे। अगर यही इलाज हो जाता तो ठीक रहता। भाई लाल बिहारी साह ने बताया कि मेरे पास सड़क दुर्घटना के समय का फोटो है। शिकायत साहारघाट थाना के पुलिस से करने के लिए गए थे। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने पहले इलाज कराने की बात कही है। इधर, मधुबनी जिला के ही फूल परास थाना क्षेत्र निवासी राजेंद्र यादव के 20 वर्षीय पुत्र प्रकाश यादव सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज कराने के लिए आए युवकों ने बताया कि रविवार की देर रात में साँड़ को बचाने के दौरान सड़क दुर्घटना हो गई। पहले उसे प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया। वहां से रेफर डीएमसीएच कर दिया। जहां जख्मी प्रकाश यादव का इलाज चल रहा है।


