औरंगाबाद जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में नदी में डूबने से 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पहली घटना कसमा के देवकली डैम की है। जहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में उपलाता हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि देवकली डैम से करीब 40 साल एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के स्थानीय लोगों के माध्यम से पहचान की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। पहचान होने पर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घर से शनिवार को निकला था दूसरी घटना उपहरा थाना क्षेत्र के डहरू बिगहा गांव की है। जहां पुनपुन नदी में डूबने से एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार(33) के तौर पर हुई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, कोई सुराग नहीं मिल सका। गुरुवार को अरवल जिले के बंसी थाना क्षेत्र में पुनपुन नदी में एक शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। पहचान के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शौच के दौरान पैर फिसलने से हादसे की आशंका है। पुलिस मौत से जुड़ी सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। औरंगाबाद जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में नदी में डूबने से 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पहली घटना कसमा के देवकली डैम की है। जहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में उपलाता हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि देवकली डैम से करीब 40 साल एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के स्थानीय लोगों के माध्यम से पहचान की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। पहचान होने पर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घर से शनिवार को निकला था दूसरी घटना उपहरा थाना क्षेत्र के डहरू बिगहा गांव की है। जहां पुनपुन नदी में डूबने से एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार(33) के तौर पर हुई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, कोई सुराग नहीं मिल सका। गुरुवार को अरवल जिले के बंसी थाना क्षेत्र में पुनपुन नदी में एक शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। पहचान के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शौच के दौरान पैर फिसलने से हादसे की आशंका है। पुलिस मौत से जुड़ी सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।


