दस्तावेजों में हेरफेर कर बनवाए दो पासपोर्ट:प्रयागराज में दो डेट ऑफ बर्थ बताकर फ्रॉड, लखनऊ से कराई गई जांच में पोल खुलने पर FIR

दस्तावेजों में हेरफेर कर बनवाए दो पासपोर्ट:प्रयागराज में दो डेट ऑफ बर्थ बताकर फ्रॉड, लखनऊ से कराई गई जांच में पोल खुलने पर FIR

प्रयागराज में दस्तावेजों में हेरफेर कर दो पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। करेली में रहने वाले एक शख्स ने दो डेट ऑफ बर्थ बताकर यह फर्जीवाड़ा किया। लखनऊ में पासपोर्ट मुख्यालय से कराई गई जांच में यह खेल पकड़ में आया। करेली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सुल्तानपुर भावा का रहने वाला
मो० बेलाल सुल्तानपुर भावा करेली का रहने वाला है। करेली थाना के एसआई विजय प्रकाश की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताय गया है कि बेलाल ने अपनी जन्मतिथि 01.12.2005 अंकित करते हुए एक पासपोर्ट 2019 में बनवाया। यह 14.11.2019 को जारी हुआ और 13.11.2023 तक वैलिड रहा। 2024 में एक और पासपोर्ट बनवाया
इसके बाद 2024 में एक और पासपोर्ट बनवाया। इसमें जन्मतिथि 01.12.2003 अंकित करते हुए पासपोर्ट 28.11.2024 को जारी किया गया। इसकी वैधता 27.11.2034 है। आरोप है कि मो० बेलाल ने अपनी जन्मतिथि व निवास स्थान में परिवर्तन करते हुए नियमविरुद्ध तरीके से दो पासपोर्ट बनवाए। लखनऊ में हुई गोपनीय जांच
यह मामला तब खुला जब वरिष्ठ अधीक्षक (पॉलिसी) श्रेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ की ओर से गोपनीय जांच कराई गई। इसकी रिपोर्ट पासपोर्ट सेल कमिश्नरेट प्रयागराज को भेजी गई और वरिष्ठ अफसरों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। करेली पुलिस की ओर मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
15 दिन के भीतर दूसरा मामला
प्रयागराज में दस्तावेजों में हेरफेर कर दो पासपोर्ट बनवाने का यह 15 दिन के भीतर दूसरा मामला है। इससे पहले मुट्‌ठीगंज के एक शख्स की ओर से दो पासपोर्ट बनवाने की बात सामने आई थी और इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *