पूर्णिया में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्ष भिड़े:बीच सड़क पर जमकर मारपीट; सड़क पर खड़े बच्चे का सिर फोड़ा, महिलाओं से हाथापाई

पूर्णिया में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्ष भिड़े:बीच सड़क पर जमकर मारपीट; सड़क पर खड़े बच्चे का सिर फोड़ा, महिलाओं से हाथापाई

पूर्णिया में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। रामनगर चौक से पॉलिटेक्निक चौक की ओर जा रहे जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच अचानक मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि एक-दूसरे की जान लेने पर आमदा मनचलों ने सड़क पर खड़े बच्चे, महिलाओं और राहगीर तक को टारगेट किया। मनचलों ने आपसी लड़ाई में बेकसूर लोगों को निशाना बनाया। इस मारपीट में एक बच्चे का सिर फूट गया, वहीं महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की और हाथापाई किए जाने की बात सामने आई है। मारपीट में 5 लोगों के घायल हुए हैं। इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को काबू करने की कोशिश की और बड़ी घटना होने से बचाया। मारपीट के दौरान कुछ देर के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया। विसर्जन के दौरान बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच हुई जबरदस्त मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जुलूस के दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और हाथ और बेल्ट से मारपीट होते देखी जा सकती है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। घायल शुभम ने बताया कि सड़क किनारे खड़े होकर विसर्जन देख रहा था। तभी पास से गुजर रही जुलूस के दौरान दो पक्ष में जमकर मारपीट शुरू हो गई। सड़क किनारे लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। मुझे पकड़ कर बुरी तरह पीटा। मारपीट में मेरा सिर फट गया। महिलाओं ने बताया कि उन लड़कों को रोकने की बहुत कोशिश की गई, मगर उन्होंने किसी की एक नहीं सुनी।। एक बच्चे का सिर फूट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं के साथ भी हाथापाई की गई। घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात को संभालने की कोशिश की और भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति को सामान्य किया। पुलिस की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई, हालांकि कुछ देर तक इलाके में तनाव बना रहा। जांच में जुटी पुलिस इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूर्णिया में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। रामनगर चौक से पॉलिटेक्निक चौक की ओर जा रहे जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच अचानक मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि एक-दूसरे की जान लेने पर आमदा मनचलों ने सड़क पर खड़े बच्चे, महिलाओं और राहगीर तक को टारगेट किया। मनचलों ने आपसी लड़ाई में बेकसूर लोगों को निशाना बनाया। इस मारपीट में एक बच्चे का सिर फूट गया, वहीं महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की और हाथापाई किए जाने की बात सामने आई है। मारपीट में 5 लोगों के घायल हुए हैं। इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को काबू करने की कोशिश की और बड़ी घटना होने से बचाया। मारपीट के दौरान कुछ देर के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया। विसर्जन के दौरान बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच हुई जबरदस्त मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जुलूस के दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और हाथ और बेल्ट से मारपीट होते देखी जा सकती है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। घायल शुभम ने बताया कि सड़क किनारे खड़े होकर विसर्जन देख रहा था। तभी पास से गुजर रही जुलूस के दौरान दो पक्ष में जमकर मारपीट शुरू हो गई। सड़क किनारे लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। मुझे पकड़ कर बुरी तरह पीटा। मारपीट में मेरा सिर फट गया। महिलाओं ने बताया कि उन लड़कों को रोकने की बहुत कोशिश की गई, मगर उन्होंने किसी की एक नहीं सुनी।। एक बच्चे का सिर फूट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं के साथ भी हाथापाई की गई। घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात को संभालने की कोशिश की और भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति को सामान्य किया। पुलिस की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई, हालांकि कुछ देर तक इलाके में तनाव बना रहा। जांच में जुटी पुलिस इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *