शोरूम से चोरी दो नेक्सॉन कारें 5 दिन में बरामद:अररिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर संचालक ने किया सम्मान, बोले-मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी

शोरूम से चोरी दो नेक्सॉन कारें 5 दिन में बरामद:अररिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर संचालक ने किया सम्मान, बोले-मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी

अररिया जिले के महादेव चौक स्थित टाटा मोटर्स शोरूम से चोरी हुई दो नई टाटा नेक्सॉन कारें बिहार पुलिस ने केवल पांच दिनों में बरामद कर ली हैं। इस उपलब्धि पर शोरूम संचालक मनोज पोटोदिया ने पुलिस टीम का सम्मान किया। यह चोरी 17 फरवरी को हुई थी, जब चोरों ने आधी रात को शोरूम का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने दो नई नेक्सॉन कारें चुरा लीं, जिनकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। चोरों ने सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे। एक पुरानी कार को वे यादव कॉलेज के पास एनएच पर सर्विस रोड पर छोड़कर फरार हो गए थे। शोरूम संचालक ने छोड़ दी थी उम्मीद घटना के बाद शोरूम संचालक मनोज पोटोदिया ने वाहन मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। हालांकि, अररिया पुलिस ने बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई की। अररिया एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देशन में नगर थाना प्रभारी मनीष कुमार रजक और डीआईयू टीम के मनोज कुमार सहित पुलिस टीम ने गहन जांच और छापेमारी कर कारों को बरामद किया। कारों की बरामदगी के बाद शोरूम में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संचालक मनोज पोटोदिया ने एसपी जितेंद्र कुमार, नगर थाना प्रभारी मनीष कुमार रजक और डीआईयू अधिकारी मनोज कुमार सहित पूरी पुलिस टीम को पुष्पगुच्छ और साफा ओढ़ाकर सम्मानित किया। मनोज पोटोदिया ने इस अवसर पर कहा कि बिहार पुलिस ने अद्भुत कार्य किया है। अररिया जिले के महादेव चौक स्थित टाटा मोटर्स शोरूम से चोरी हुई दो नई टाटा नेक्सॉन कारें बिहार पुलिस ने केवल पांच दिनों में बरामद कर ली हैं। इस उपलब्धि पर शोरूम संचालक मनोज पोटोदिया ने पुलिस टीम का सम्मान किया। यह चोरी 17 फरवरी को हुई थी, जब चोरों ने आधी रात को शोरूम का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने दो नई नेक्सॉन कारें चुरा लीं, जिनकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। चोरों ने सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे। एक पुरानी कार को वे यादव कॉलेज के पास एनएच पर सर्विस रोड पर छोड़कर फरार हो गए थे। शोरूम संचालक ने छोड़ दी थी उम्मीद घटना के बाद शोरूम संचालक मनोज पोटोदिया ने वाहन मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। हालांकि, अररिया पुलिस ने बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई की। अररिया एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देशन में नगर थाना प्रभारी मनीष कुमार रजक और डीआईयू टीम के मनोज कुमार सहित पुलिस टीम ने गहन जांच और छापेमारी कर कारों को बरामद किया। कारों की बरामदगी के बाद शोरूम में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संचालक मनोज पोटोदिया ने एसपी जितेंद्र कुमार, नगर थाना प्रभारी मनीष कुमार रजक और डीआईयू अधिकारी मनोज कुमार सहित पूरी पुलिस टीम को पुष्पगुच्छ और साफा ओढ़ाकर सम्मानित किया। मनोज पोटोदिया ने इस अवसर पर कहा कि बिहार पुलिस ने अद्भुत कार्य किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *