मोतिहारी में प्रेमी को पाने के लिए दो हत्याएं:पुलिस को बताया- पूरे परिवार को मार महायज्ञ करती

मोतिहारी में प्रेमी को पाने के लिए दो हत्याएं:पुलिस को बताया- पूरे परिवार को मार महायज्ञ करती

मोतिहारी पुलिस ने प्रेम पाने के लिए दो हत्याएं करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिल्पी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह अपने प्रेमी से शादी करने के लिए पूरे परिवार की हत्या कर ‘महायज्ञ’ करना चाहती थी। यह खुलासा मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के शव मिलने के बाद हुई जांच में हुआ। चिरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 मार्च को अंशिका नामक एक मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ था। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान गांव की ही शिल्पी पर शक हुआ और उसे हिरासत में लिया गया। शिल्पी ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़कर हत्याकांड का खुलासा किया। परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था पुलिस पूछताछ में शिल्पी ने बताया कि उसका गांव के नीतीश नामक लड़के से प्रेम संबंध था और वे लिव-इन रिलेशनशिप में भी थे। परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, जिसके चलते उसे पीटा गया और नीतीश से दूर कर दिया गया। इसी दिन से शिल्पी ने ठान लिया था कि वह किसी को नहीं छोड़ेगी। उसने दावा किया कि वह अब तक 18 ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुकी है, जिनमें वह कभी पकड़ी नहीं गई। इस बार भी उसने पुख्ता योजना बनाई थी, लेकिन पकड़ी गई। गांव में लगे महायज्ञ में जाकर पूजा की शिल्पी ने अपने कबूलनामे में बताया कि अंशिका का गला रेतकर हत्या करने के बाद वह घर जाकर नहाई और फिर गांव में लगे महायज्ञ में जाकर पूजा की। उसने कहा कि उस वक्त उसे बड़ा सुकून मिला। इसी सुकून के बाद उसके मन में आया कि वह अपने पूरे परिवार की हत्या कर दे और फिर इससे भी बड़ा महायज्ञ करे। उसका मानना था कि ऐसा करने से उसका प्रेमी नीतीश उसे मिल जाएगा और उनके मिलन में कोई बाधा नहीं रहेगी। शिल्पी ने यह भी कबूल किया कि नीतीश से अलग होने के बाद उसने सबसे पहले अपनी मां का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया था। इसके अलावा, वह अपने भतीजे को आग लगाकर जलाने की कोशिश भी कर चुकी है। मोतिहारी पुलिस ने प्रेम पाने के लिए दो हत्याएं करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिल्पी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह अपने प्रेमी से शादी करने के लिए पूरे परिवार की हत्या कर ‘महायज्ञ’ करना चाहती थी। यह खुलासा मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के शव मिलने के बाद हुई जांच में हुआ। चिरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 मार्च को अंशिका नामक एक मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ था। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान गांव की ही शिल्पी पर शक हुआ और उसे हिरासत में लिया गया। शिल्पी ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़कर हत्याकांड का खुलासा किया। परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था पुलिस पूछताछ में शिल्पी ने बताया कि उसका गांव के नीतीश नामक लड़के से प्रेम संबंध था और वे लिव-इन रिलेशनशिप में भी थे। परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, जिसके चलते उसे पीटा गया और नीतीश से दूर कर दिया गया। इसी दिन से शिल्पी ने ठान लिया था कि वह किसी को नहीं छोड़ेगी। उसने दावा किया कि वह अब तक 18 ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुकी है, जिनमें वह कभी पकड़ी नहीं गई। इस बार भी उसने पुख्ता योजना बनाई थी, लेकिन पकड़ी गई। गांव में लगे महायज्ञ में जाकर पूजा की शिल्पी ने अपने कबूलनामे में बताया कि अंशिका का गला रेतकर हत्या करने के बाद वह घर जाकर नहाई और फिर गांव में लगे महायज्ञ में जाकर पूजा की। उसने कहा कि उस वक्त उसे बड़ा सुकून मिला। इसी सुकून के बाद उसके मन में आया कि वह अपने पूरे परिवार की हत्या कर दे और फिर इससे भी बड़ा महायज्ञ करे। उसका मानना था कि ऐसा करने से उसका प्रेमी नीतीश उसे मिल जाएगा और उनके मिलन में कोई बाधा नहीं रहेगी। शिल्पी ने यह भी कबूल किया कि नीतीश से अलग होने के बाद उसने सबसे पहले अपनी मां का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया था। इसके अलावा, वह अपने भतीजे को आग लगाकर जलाने की कोशिश भी कर चुकी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *